कोविड-19 अपडेट: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी, कहा 'महामारी अभी खत्म नहीं हुई'

जानिए ऑस्ट्रेलिया में 17 मार्च की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

World Health Organization's Director-General Tedros Adhanom Ghebreyesus.

World Health Organization's Director-General Tedros Adhanom Ghebreyesus. Source: Johanna Geron, Pool Photo via AP

एक लंबे अंतराल के बाद पिछले सप्ताह कोविड मामलों में आठ प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने सभी देशों से सतर्क रहने का आह्वान किया है।

डब्ल्यूएचओ के तकनीकी अधिकारी मारिया वैन केरखोव ने बताया कि नए मामलों में वृद्धि ऐसे समय में दर्ज की गयी है, जब दुनिया भर में होने वाली कोविड जांच में भारी कमी देखी जा रही है।    

सुश्री वान केरखोव ने कहा कि हर तरफ कोविड-19 से जुडी भ्रांतियां फैली हुई हैं। उन्होंने ने कहा: "हमे ओमिक्रोन कम घातक है, महामारी खत्म हो गई है और यह कोरोना वायरस का अंतिम संस्करण है, जैसी भ्रांतियों से निपटना होगा।"  

ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ़ स्टैटिस्टिक्स के नए आंकड़ों के अनुसार देश में फरवरी में काम करने के घंटे जनवरी की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक थे। जनवरी में ओमिक्रॉन लहर के कारण असामान्य रूप से बड़ी संख्या में लोग बीमार या छुट्टी पर थे। हालांकि इस फरवरी में बीमारी की छुट्टी के कारण कम या बिना घंटे काम करने वाले लोगों की संख्या, पिछली छह सालों के फरवरी माह की तुलना में काफी काम थी।    

साउथ ऑस्ट्रेलिया के वह मतदाता जो एकांतवास में हैं या उनमें कोविड-19 के लक्षण हैं, अब 19 मार्च को राज्य में होने वाले चुनाव के लिए अपने वोटिंग पैक के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

वह वोटिंग पैक लेने के लिए और अपने मत को जमा करवाने के लिए गाड़ी से सीधा मतदान केंद्र पहुंच सकते हैं।   

आज से एक महीने बाद 17 अप्रैल को क्रूज जहाजों को ऑस्ट्रेलियाई बंदरगाहों में फिर से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन पर लगे प्रतिबंध दो साल से अधिक समय के बाद समाप्त हो जाएंगे। राज्य सरकारों को इससे जुड़े नियमों को तय करने की छूट होगी।   


 

कोविड-19 आंकड़ें:

न्यू साउथ वेल्स में 20,087 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 1,036 कोरोना मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 34 का गहन चिकित्सा केंद्र में ईलाज चल रहा है। राज्य में 5 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

विक्टोरिया में 7 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं। राज्य में 9,752 कोरोना मामले सामने आये हैं। राज्य में 197 मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से 23 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं।

तस्मानिया में 1,909 कोरोना संक्रमण सामने आये हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों की संख्या 25 है, जिनमें से 3 का गहन चिकित्सा केंद्र में ईलाज चल रहा है।

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में 39 लोग अस्पताल में हैं। 1,311 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। 3 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं।

साउथ ऑस्ट्रेलिया में 4,474 कोरोना संक्रमण सामने आये हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों की संख्या 132 है। राज्य में 3 कोरोना संबंधी मृत्यु दर्ज हुई हैं।

ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी में 39 लोग अस्पताल में हैं। 1,311 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। 3 गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में 140 लोग अस्पताल में हैं। 7,151 नए कोरोना मामले सामने आये हैं। 4 मरीज़ गहन चिकित्सा केंद्र में देखभाल पा रहे हैं।


पनी भाषा में कोरोना-संबंधी अधिक जानकारी और सहायता के लिए यहां जाएं।  


रैपिड एंटीजन टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट यहां दर्ज करें

ACT  New South Wales  Northern Territory  Queensland  

South Australia  Tasmania   Victoria   Western Australia

आपकी भाषा में कोविड-19 और यात्रा जानकारी


 अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 

प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory 


Share

4 min read

Published

Updated




Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now