कोविड-19 से जुड़ी नवीनतम जानकारी: विक्टोरिया ने एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ाया, साउथ ऑस्ट्रेलिया ने स्तर पांच प्रतिबंधों की घोषणा की

यह है, ऑस्ट्रेलिया में 20 जुलाई 2021 की कोरोना वायरस से जुड़ी नवीनतम जानकारी।

COVID-19

सिडनी के सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित विनयार्ड रेलवे स्टेशन Source: AAP Image/Mick Tsikas



 


  • विक्टोरिया का लॉकडाउन मंगलवार, 27 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
  • न्यू साउथ वेल्स ने कोविड-19 डेल्टा प्रकोप के कारण होने वाली पांचवीं मौत दर्ज की।
  • साउथ ऑस्ट्रेलिया में आज रात 6:00 बजे से स्तर 5 के प्रतिबंधों की घोषणा की गई।
  • ऑस्ट्रेलिया में 10.1 मिलियन से अधिक लोगों ने कोविड-19 के टीके की पहली खुराक प्राप्त की है, 2.8 मिलियन लोग टीके की दोनों खुराक लगा चुके है।

 विक्टोरिया 

प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने घोषणा की है कि मौजूदा लॉकडाउन 27 जुलाई मंगलवार रात 11:59 बजे तक बढ़ाया जाएगा।

विक्टोरिया ने 13 नए स्थानीय कोरोना वायरस मामले दर्ज किए हैं जिसमें से एक मामले की जाँच अभी बाकी है। इनमे से 9 मामले संक्रामक अवधि के दौरान एकांतवास में थे। विक्टोरिया में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 96 है।

रेड ज़ोन परमिट का उपयोग करके विक्टोरिया की यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। व्यापार समर्थन से संबंधित अधिक घोषणाएं कल होने की उम्मीद है।

राज्य में अब 15,800 करीबी संपर्क और 300 से अधिक एक्सपोजर साइट हैं और इसमें दक्षिण में फिलिप आइलैंड से लेकर उत्तर पश्चिम में मिल्डुरा तक की साइटें शामिल हैं।

सूची या मानचित्र में मामलों के स्थान के लिये यहाँ देखें -   locations of the cases 

न्यू साउथ वेल्स

न्यू साउथ वेल्स ने 78 नए स्थानीय कोरोना वायरस मामले दर्ज किए हैं जिनमें से 21 समुदाय में संक्रामक थे। दक्षिण-पश्चिमी सिडनी मे 50 साल की एक महिला की मौत हो गई है।  उसकी मृत्यु एनएसडब्ल्यू में COVID​​​​-19 से संबंधित 61वीं और वर्तमान प्रकोप से जुड़ी पांचवी मौत है। 

सर्विस एनएसडब्ल्यू ने लघु और मध्यम आकार व्यवसायों के लिए कोविड लॉकडाउन अनुदान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 13 सितंबर 2021 को रात 11:59 बजे बंद होंगे। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं 2021 COVID-19 business grant – Guidelines

कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक locations of the cases पर जाएं । न्यू साउथ वेल्स में लॉकडाउन 30 जुलाई शुक्रवार रात 11:59 बजे तक बढ़ाया गया है।

पिछले 24 घंटों में ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों का हाल

साउथ ऑस्ट्रेलिया ने समुदाय में कोरोना वायरस के पांच नए मामले दर्ज किए हैं।  प्रीमियर स्टीवन मार्शल ने आज रात 6:00 बजे से कम से कम मंगलवार, 27 जुलाई तक स्तर 5 के प्रतिबंधों की घोषणा की है। वर्तमान में 16 एक्सपोजर साइट हैं।

कोरोना मामलों को समझने के लिए इस लिंक locations of the cases पर जाएं ।

क्वींसलैंड में स्थानीय रूप से अधिग्रहित कोरोनावायरस का एक केस दर्ज किया गया।

पश्चिमी आस्ट्रेलिया के फ्रीमेंटल में ठहरे हुये एक मालवाहक समुंद्री जहाज के सभी आठ रोगसूचक चालक दल के सदस्यों ने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

COVID-19 Disaster Payment राष्ट्रमंडल-घोषित हॉटस्पॉट में रहने वाले व्यक्तियों के लिए एक आवर्ती साप्ताहिक भुगतान उपलब्ध है जहां सात दिनों से अधिक समय तक चलने वाले प्रतिबंधों के कारण काम के घंटे कम हो गए हैं या आय में कमी आई है। जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएं  in over 60 languages जहाँ एक बहुभाषी फोन सेवा 131 202 पर उपलब्ध है।


ईद अल-अज़्हा (बकरीद) शुक्रवार, 23 जुलाई को समाप्त होगा। नमाज के दौरान आप आपने आप, और दूसरों को इस तरह सुरक्षित रख सकते हैं:

  • घर पर प्रार्थना करना चुनें
  • बड़ी सभाओं को रद्द करें
  • फेस मास्क का उपयोग करें
  • नमाज़ अदा करने के लिए अपने गलीचे का उपयोग करें

 कोविड-19 मिथक:

कोविड-19 वैक्सीन असुरक्षित है क्योंकि इसे इतनी जल्दी विकसित किया गया था।

कोविड-19 तथ्य:

प्रत्येक कोविड-19 वैक्सीन को प्रशासित करने की अनुमति देने से पहले ऑस्ट्रेलिया के चिकित्सीय सामान प्रशासन (TGA) की सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशीलता के लिए सख्त आवश्यकताओं को पूरा करना चाहिए। TGA , वैक्सीन के विषय में ऑस्ट्रेलिया और विदेशों, दोनों में किसी भी उभरते सुरक्षा मुद्दों से पता लगाने और उनका जवाब देने के लिए सतर्क रहेगा। TGA  ऑस्ट्रेलिया में आपूर्ति किए गए टीके को जारी होने से पहले उसके प्रत्येक बैच की गुणवत्ता की भी जांच करता है।

 संयुक्त राज्य में analysis of public health data के विश्लेषण से पता चला है कि देश में लगभग सभी COVID-19 मौतें - विभिन्न रूपों को कवर करते हुए - ऐसे लोगों में हैं जिन्हें टीका नहीं लगाया गया था।

जून में report released by the Public Health England से  पता चला कि फरवरी से अस्पताल में भर्ती 223 डेल्टा प्रकार के मामलों में से 103 का टीकाकरण नहीं हुआ था या उनमें टीके की केवल एक खुराक थी।


संगरोध, यात्रा, परीक्षण क्लीनिक और महामारी आपदा भुगतान

संगरोध और परीक्षण आवश्यकताओं को राज्य और क्षेत्रीय सरकारों द्वारा प्रबंधित और लागू किया जाता है1  

NSW Travel & transport and Quarantine

VIC Travel permitOverseas travellers and Quarantine

ACT Transport and Quarantine

NT Travel and Quarantine

QLD Travel and Quarantine

SA Travel and Quarantine

TAS Travel and Quarantine

WA Travel and Quarantine

यदि आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो आप छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की शर्तों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें -  Click here  

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अस्थायी उपाय हैं जिनकी सरकार नियमित रूप से समीक्षा करती है और स्मार्ट ट्रैवलर वेबसाइट  Smart Traveller पर अपडेट की जाती है।



अनुवादित NSW बहुसांस्कृतिक स्वास्थ्य संचार सेवा के लिये यहाँ देखें:

COVID-19 Vaccination Glossary
Appointment Reminder Tool


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में परीक्षण क्लीनिक:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania

Northern Territory 


प्रत्येक राज्य और क्षेत्र में महामारी आपदा भुगतान की जानकारी:

NSW 

Victoria 

Queensland 

South Australia 

ACT 

Western Australia 

Tasmania
Northern Territory

हर दिन शाम 5 बजे एस बी एस हिंदी का कार्यक्रम सुनें और हमें  Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 

 


6 min read

Published

Updated

By SBS/ALC Content

Source: SBS



Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now