SKIP TO MAIN CONTENT

मैक्सवेल के एक शॉट पर विवाद, चैपल ने की बैन की मांग

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि स्विच-हिटिंग को बैन कर देना चाहिए।

Australia's Glenn Maxwell bats during the one day international cricket match between India and Australia at the Sydney Cricket Ground in Sydney, Australia, Sunday, Nov. 29, 2020. (AP Photo/Rick Rycroft)
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल Source: AP Photo/Rick Rycroft

2 min read

Published

Updated

By एसबीएस हिंदी


Skip to article content

चैनल नाईन के शो वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स में इयान चैपल ने कहा कि स्विच हिटिंग यानी साइड बदलकर गेंद को हिट करना गेंदबाजों के साथ अन्याय है।


मुख्य बातेंः

  • इयान चैपल ने स्विच-हिटिंग पर बैन लगाने की मांग की है।
  • इस शॉट में बल्लेबाज साइड बदलकर खेलता है।
  • चैपल ने इसे गेंदबाजों के साथ अन्याय बताया है।

स्विच-हिटिंग एक अलग तरह का शॉट है, जिसमें दायें हाथ का बल्लेबाज साइड बदलकर बाएं हाथ को शॉट खेलता है और बाएं हाथ का बल्लेबाज दाएं हाथ को।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने इस शॉट का कई बार प्रयोग किया है। 

खासतौर पर मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर ने इस शॉट का खूब फायदा उठाया है।

इयान चैपल ने इस शॉट को गेंदबाजों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा, “बॉलर्स को बॉल डालने से पहले बताना होता है कि वे किस तरफ से गेंद फेंकेंगे। तब बल्लेबाजों को साइड बदलने की इजाजत क्यों होनी चाहिए?”

लेकिन अन्य पूर्व क्रिकेटर इयान हीली इस शॉट पर पाबंदी के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को इसके अनुरूप ही खुद को तेजी से ढालना होगा।

एसबीएस हिंदी के न्यूज़ अपडेट को बिल्कुल मुफ्त पाने के लिए आज ही सब्सक्राइब करें। पाएं आर्टिकल और पॉडकास्ट, सीधे अपने मेसेंजर में।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now