SKIP TO MAIN CONTENT

दिल्ली एयरपोर्ट पर 'सुरक्षित पार्किंग' में खड़ी कार के चारों पहिये गायब

गुड़गांव की रहने वालीं रेनु मेहता के अपनी कार का हाल देखकर होश उड़ गए. उनकी कार एक पत्थर पर खड़ी थी. पहिए जा चुके थे.

Supplied by Renu Mehta on Facebook
Source: Image supplied by Renu Mehta on Facebook

2 min read

Published

By Vivek Kumar


Skip to article content

एक फेसबुक पोस्ट में रेनु मेहता ने दावा किया है कि उनकी कार के तीन पहिए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पार्किंग से चुरा लिये गए.

24 फरवरी की अपनी फेसबुक पोस्ट में रेनु लिखती हैं कि वह 'पार्क एन फ्लाई' सुविधा के तहत अपनी कार टर्मिनल 3 के पार्किंग जोन में पार्क करके गई थीं.

वह लिखती हैं, "सुबह 3.40 पर मैंने कार पार्क की थी. जब मैं लोटी तो मेरी कार के टायर लापता थे. मैं तो हैरान थी क्योंकि मेरे हिसाब से तो यह सबसे सुरक्षित जगह थी."

रेनु मेहता लिखती हैं कि सीसीटीवी वीडियो एक व्यक्ति को टायर चुराते देखा जा सकता है लेकिन पार्किंग की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले लोगों ने कुछ नहीं किया. उन्होंने लिखा है, "मेरा सारे सर्विस प्रवाइडर्स से एक सवाल है. हम आपको पैसे देते हैं. अपनी कारों की सुरक्षा के लिए आप पर भरोसा करते हैं. और आप कोई जिम्मेदारी लेने से ही इनकार कर देते हैं. हमसे अगर टिकट खो जाए तो 500 रुपये देने पड़ते हैं. उस पार्किंग में पार्क करने के कारण मेरा 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. क्या आप जवाब देंगे कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है?"

रेनु मेहता ने अपनी पोस्ट में दिल्ली एयरपोर्ट पार्किंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और भारत के नागर विमानन मंत्रालय को भी टैग किया है.

दिल्ली एयरपोर्ट पार्किंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने उनकी पोस्ट के जवाब देते हुए घटना पर अफसोस जताया है. उन्होंने लिखा है, "हमें आपको हुई परेशानी के लिए खेद है. एयरपोर्ट पार्किंग एक सुरक्षित जगह है और हमारे कर्मचारियों को घटना होने के कुछ ही मिनटों के भीतर इसका पता चलग गया था. आगे की जांच के लिए यह जानकारी पुलिस को भी दे दी गई थी."

कंपनी ने लिखा है कि वह जांच में पुलिस का सहयोग कर रही है.

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now