SKIP TO MAIN CONTENT

दिल्ली के लोगों ने की आसमान से मानव मल बरसने की शिकायत

दिल्ली में एयरपोर्ट के करीब रहने वाले लोगों ने शिकायत की है कि उनके घरों पर मानव मल बरस रहा है.

Toilet on board
Toilet on board new aircraft. Source: Getty Images

2 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

भारत की राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट के करीब रहने वाले लोगों की शिकायत है कि उनके घरों के ऊपर से गुजरने वाले विमान मानव मल बरसा रहे हैं.

इंडिया टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक पर्यावरण के मामलों से जुड़ी अदालत नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर एक विशेष कमेटी का गठन किया है. यह कमेटी जांच करेगी कि जिस पदार्थ को मानव मल कहा जा रहा है, वह पंछियों की बीट तो नहीं है.

इसके अलावा, एनजीटी ने डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन को निर्देश दिया है कि विमानों की लैंडिंग के वक्त औचक जांच की जाए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विमान हवा में ही मानव मल से भरे टैंक खाली तो नहीं कर रहे हैं.

पिछले साल भी इसी इलाके में रहने वाले लोगों ने ऐसी शिकायत की थी जिसके बाद एनजीटी ने आदेश दिया था कि यदि किसी विमान को ऐसा करता पाया गया, तो एयरलाइन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

मानव मल को विमान के निचले तले में जमा किया जाता है और लैंडिंग के बाद उस टैंक को खाली कर दिया जाता है.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now