SKIP TO MAIN CONTENT

दुनिया में इस्लाम सबसे तेजी से बढ़ता धर्म, ऑस्ट्रेलिया में हिंदू

मुसलमानों की आबादी के मामले में ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े बाकी दुनिया से काफी अलग हैं.

Rear View Of Women In Mosque
Source: EyeEm/Getty Images

2 min read

Published


Skip to article content

रिसर्च बताती है कि इस्लाम दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं हो रहा है. यहां सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाला धर्म हिंदू है.

अमेरिकी संस्था प्यू रिसर्च सेंटर की ताजा स्टडी में पता चला है कि ईसाई धर्म के बाद इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है. इसकी बढ़ने की रफ्तार बाकी सब धर्मों से कहीं ज्यादा है और इस सदी के आखिर तक यह दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा.

स्टडी के मुताबिक फिलहाल सबसे ज्यादा मुसलमान एशिया पैसिफिक क्षेत्र में रहते हैं. इंडोनेशिया में इस्लाम के मानने वाले सबसे ज्यादा हैं लेकिन सदी के आखिर तक यह रुतबा भारत को मिल जाएगा. हालांकि वहां हिंदू ही बहुलता में बने रहेंगे.

लेकिन मुसलमानों की आबादी के मामले में ऑस्ट्रेलिया के आंकड़े बाकी दुनिया से काफी अलग हैं. ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो ऑफ स्टैटिसटिक्स के आंकड़े बताते हैं कि हिंदू देश का सबसे तेजी से बढ़ता धर्म है.

2011 के जनगणना के आंकडों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विदेशी ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, चीन और भारत से आए. ये चारों देश मुस्लिम बहुल नहीं हैं. शायद यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया में मुसलमानों की आबादी उस तेजी से नहीं बढ़ रही है जितनी बाकी दुनिया में. लेकिन ऑस्ट्रेलियन फेडरेशन ऑफ इस्लामिक काउंसिल्स के कीजर टार्ड इसकी राजनीति वजह भी देखते हैं. वह कहते हैं, "ऐसा भी हो सकता है कि हाल के दिनों में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इस्लाम को लेकर जिस तरह की नाराजगी देखने को मिली है, उस वजह से इस्लाम की ऑस्ट्रेलिया में वृद्धि उतनी नहीं है जितनी बाकी देशों में."

और खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now