SKIP TO MAIN CONTENT

ड्यूटी फ्री शॉप से पर्स चुराने के आरोप में एयर इंडिया पाइलट सस्पेंड

भारतीय मीडिया की खबरों के मुताबिक एयर इंडिया के एक वरिष्ठ पाइलट को सिडनी में दुकान से सामान चोरी करने के आरोप के बाद निलंबित कर दिया गया है.

India extends flight ban
Source: Wikimedia/mitrebuad

2 min read

Published

Updated


Skip to article content

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक शनिवार को सिडनी एयरपोर्ट पर इस पाइलट को सिडनी से दिल्ली पहुंचने पर निलंबित किया गया.

एयर इंडिया के निदेशक (पर्सेनल) अमृता शरन ने अपने आदेश में लिखा है, “ऑस्ट्रेलिया के रीजनल मैनेजर ने सूचित किया है कि आपने 22 जून को दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले सिडनी एयरपोर्ट पर कथित तौर पर एक ड्यूटी फ्री शॉप से सामान चोरी किया.”

इस आदेश के जरिए वरिष्ठ पाइलट को तुरत प्रभाव से सेवाओं से निलंबित कर दिया गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई को एर इंडिया एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे की है और शाम को साढ़े सात बजे जब सिडनी-दिल्ली फ्लाइट दिल्ली पहुंची, तो कैप्टन को नोटिस दे दिया गया.

प्रवक्ता ने बताया, “ऐसी सूचना मिली है कि एक कैप्टन ने सिडनी में ड्यूटी फ्री शॉप से एक बटुआ चुराया. एयर इंडिया ने जांच शुरू कर दी है और कैप्टन को निलंबित कर दिया गया है.”

पूर्वी क्षेत्र में रीजनल डाइरेक्टर के पद पर तैनात इस पाइलट को एयरलाइंस ने बिना इजाजत के अपने स्टेशन कोलकाता से बाहर जाने प्रतबंधित कर दिया है और अपना पहचान पत्र दफ्तर में जमा कराने को कहा गया है.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now