Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

डॉनल्ड ट्रंप ने मोदी को दी यूपी में जीत की बधाई

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बधाई दी है.

U.S. President Donald Trump speaks during a National Economic Council meetingin the Oval Office of the White House on March 24, 2017 in Washington, DC. Photo by Olivier Douliery/ Abaca .
U.S. President Donald Trump Source: AAP Images/ Olivier Douliery/ Abaca

वाइट हाउस के प्रेस सचिव शॉन स्पाइसर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन करके नरेंद्र मोदी को बधाई दी. ट्रंप ने जर्मनी की चांसलर अंगेला मैर्केल को भी फोन किया और उन्हें सारलैंड प्रांत में पार्टी की जीत पर बधाई दी.

चार महीने के भीतर डॉनल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर यह तीसरी बातचीत थी. पिछले साल नवंबर में ही ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीता है. चुनाव जीतने के अगले ही दिन ट्रंप और मोदी के बीच पहली बार बात हुई थी.

20 जनवरी को डॉनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके उन्हें शुभकानाएं दी थीं.

अपने चुनाव में डॉनल्ड ट्रंप को अमेरिका के हिंदू समुदाय से काफी समर्थन मिला था. रिपब्लिकन हिंदू कोएलिशन ने तो उनके समर्थन में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया था.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें, हर खबर के लिए

 


1 min read

Published

By Vivek Asri

Source: SBS



Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now