SKIP TO MAIN CONTENT

एयरपोर्ट पर बच्चा भूल गई महिला, विमान को आना पड़ा वापस

सऊदी अरब से मलयेशिया जा रहे एक विमान को लौटना पड़ा क्योंकि उस विमान में सवार एक महिला एयरपोर्ट पर अपना बच्चा भूल आई थी.

A Saudi Arabian Airlines ..
Saudi airlines Source: AAP Image/Steve Parsons

1 min read

Published

By विवेक कुमार


Skip to article content

यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विमान चालक और दूसरे अधिकारी इस बारे में बात करते सुनाई दे रहे हैं कि विमान को वापस लाया जाए या नहीं. एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलट के बीच अरबी में हो रही यह बातचीत कि मामले को कैसे सुलझाया जाए क्योंकि विमान को वापस लाने की एक विशेष प्रक्रिया होती है.

गल्फ न्यूज की खबर है कि मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जा रहा यह विमान आखिरकार किंग अब्दुल अजीज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया.

वीडियो में पायलट अपने अधिकारियों से कहते सुनाई देते हैं, "ईश्वर हमारा साथ दे. हम वापस आ सकते हैं या नहीं?"

एक अन्य व्यक्ति कहता है, "विमान वापस आने की इजाजत चाहता है. एक यात्री वेटिंग एरिया में अपना बच्चा भूल गई है. बेचारी!"

पायलट से जब स्थिति स्पष्ट करने को कहा जाता है तो उसका जवाब है, "हमने बताया ना, एक यात्री अपना बच्चा टर्मिनल पर भूल गई है. और अब वह उड़ान जारी रखने से इनकार कर रही है."

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट है कि अधिकारियों ने विमान को लौटने की इजाजत दी.

Follow SBS Hindi on Facebook for more stories


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now