SKIP TO MAIN CONTENT

फेसबुक ऑस्ट्रेलिया में समाचारों पर लगी रोक हटाने को राजी

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और केंद्र सरकार के बीच समझौता हो गया है, जिसके बाद देश में खबरों की पोस्टिंग पर फेसबुक द्वारा लगाई गई रोक हटाई जा सकती है।

Facebook agrees to reverse news ban on Australian sites.
Facebook agrees to reverse news ban on Australian sites. Source: AAP Image/Jaap Arriens / Sipa USA

2 min read

Published

By एसबीएस हिंदी


Skip to article content

कई मीडिया संस्थानों में आई खबरों के मुताबिक फेसबुक ने जल्द ही सभी समाचार संस्थाओं के फेसबुक पेज बहाल कर देने की बात कही है।

ट्रैजरर जॉश फ्राइडनबर्ग ने बताया है कि फेसबुक ने आने वाले दिनों में ऑस्ट्रेलिया के सभी न्यूज पेज बहाल करने की बात कही है।


मुख्य बातेंः

  • सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और केंद्र सरकार के बीच समझौता हो गया है.
  • देश में खबरों की पोस्टिंग पर फेसबुक द्वारा लगाई गई रोक हटाई जा सकती है।
  • ऐसा केंद्रीय मंत्री जॉश फ्राइडनबर्ग और फेसबुक के बीच बातचीत के बाद हुआ है।

 

ऐसा केंद्रीय मंत्री जॉश फ्राइडनबर्ग और फेसबुक के बीच बातचीत के बाद हुआ है।

फेसबुक ने पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया में सभी समाचार संस्थानों द्वारा खबरें साझा करने पर रोक लगा दी थी।

ऐसा उसने ऑस्ट्रेलिया में लाए जा रहे एक कानून के विरोध में किया था जिसके तहत इंटरनेट कंपनियों को खबरों की एवज में मीडिया संस्थानों को भुगतान का प्रस्ताव है।

ऐसी खबर है कि सप्ताहांत पर ट्रैजरर जॉश फ्राइडनबर्ग ने फेसबुक के मुखिया मार्क जकरबर्ग से बातचतीत की और उन्हें बताया कि मॉरीसन सरकार चाहती है कि मौलिक समाचार जुटाने वाले पत्रकारों को उचित रिवॉर्ड मिले।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now