SKIP TO MAIN CONTENT

रिवेंज पोर्न के खिलाफ फेसबुक का नया फीचर

जो लोग अपने पूर्व पार्टनर्स की नग्न तस्वीरें पोस्ट करेंगे, फेसबुक उन्हें हमेशा के लिए बैन कर सकता है.

Facebook
The logo of social network site Facebook reflected in a pair of glasses. Source: AAP Image/Dominic Lipinski/PA Wire

2 min read

Published

Updated

By Vivek Asri

Source: AAP



Skip to article content

सोशल मीडिया साइट फेसबुक अब ऐसे फीचर्स ऐड करेगी जिससे कथित 'रिवेंज पोर्न' की शिकायत करना आसान हो जाएगा. सोशल मीडिया में रिवेंज पोर्न ऐसी नग्न तस्वीरों और वीडियो को कहा जाता है, जिन्हें अपने पूर्व पार्टनर्स से बदला लेने के लिए अपलोड किया जाता है.

नए फीचर्स के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक बार जिस तस्वीर को बैन कर दिया गया, उसे दोबारा कभी अपलोड ना किया जा सके.

अमेरिका और दुनिया के बाकी देशों में भी फेसबुक पर काफी लोग ऐसी तस्वीरों को लेकर मुकदमे कर चुके हैं जिनमें कहा गया कि फेसबुक को रोकथाम के लिए ज्यादा कदम उठाने चाहिए थे. 2015 में कंपनी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि बदला लेने के लिए किसी तस्वीर को शेयर करने की इजाजत नहीं होगी.

तभी से ऐसी तस्वीरों की शिकायत की सुविधा तो है. लेकिन बुधवार से दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया नेटवर्क ने एक नया फीचर दिया है जिसके तहत शिकायत करते वक्त बताया जा सकता है कि 'यह मेरी नग्न तस्वीर है'. यह जानकारी फेसबुक ने एक बयान जारी कर दी है.

कंपनी ने यह भी कहा कि अब एक ऑटोमेटेड प्रोसेर भी शुरू किया जा रहा है जो एक बार बैन कर दी गईं तस्वीरों को दोबारा शेयर होने से रोकेगा. यह एक फोटो-मैचिंग सॉफ्टवेयर होगा जो बैन की हुई तस्वीर को पहचानकर उसे फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम और मेसेंजर पर भी अपलोड नहीं होने देगा.

कंपनी ने कहा कि जो यूजर रिवेंज पोर्न शेयर करेंगे उनके अकाउंट्स बंद किये जा सकते हैं.

हमें फेसबुक पर लाइक करें और सारी खबरें पाएं


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now