SKIP TO MAIN CONTENT

भारतीय वायु सेना ने दिखाए 'घर आते' राफाएल लड़ाकू विमान

भारत ने फ्रांस से जो राफाएल विमान खरीदे हैं, उनकी पहले खेप भारतीय वायुसेना को मिल गई है.

Rafael Fighter Jets
Source: Indian Air Force/Twitter

2 min read

Published

By विवेक कुमार


Skip to article content

भारतीय वायुसेना ने फ्रांस से भारत ले जाए जाते हुए राफाएल लड़ाकू विमानों की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं, जिनमें विमानों ने हवा में ही ईंधन भरते देखा जा सकता है.


खास-खास बातेंः

  • राफाएल लड़ाकू विमानों की पहली खेप भारत को मिल गई है.
  • पांच लड़ाकू विमानों का दस्ता फ्रांस से भारत पहुंच रहा है.
  • फ्रांसीसी कंपनी दसॉ ने ये विमान बनाए हैं.

फ्रांसीसी कंपनी दसॉ एविएशन द्वारा बनाए गए ये विमान बुधवार को फ्रांस से भारत के लिए रवाना हुए. भारतीय वायुसेना के पाइलट इन विमानों को लेकर अंबाला एयरबेस पहुंच रहे हैं, जो पाकिस्तान और चीन से लगी भारतीय सीमाओं से करीब 200 किलोमीटर दूर है.

भारत ने सितंबर 2016 में 36 विमानों का ऑर्डर दिया था और 2022  तक इनकी डिलवरी होनी है.

पहली खेप में भारत ने पांच विमानों की डिलीवरी ली है जो भारत पहुंच रहे हैं. हालांकि इनकी डिलीवरी बीते अक्टूबर में ही हो गई थी लेकिन अब तक भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की फ्रांस में ट्रेनिंग चल रही थी.

Rafael Fighter Jets
Source: Indian Air Force/Twitter

राफाएल आधुनिक लड़ाकू विमान हैं जो हवा से हवा में और क्रूज मिसाइल से हमला करने की क्षमता रखते हैं.

इनकी हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता चर्चित है.

राफाएल विमानों के सौदे पर भारत में खासा राजनीतिक विवाद रहा है. विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और 2019 के आम चुनावों में यह बड़ा मुद्दा बना था.


Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now