SKIP TO MAIN CONTENT

मैकुलम की हैट ने बनवा दिया क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगर ब्रैंडन मैकुलम ने मंगलवार को हैट ना पहनी होती तो क्रिस गेल का रिकॉर्ड ना बन पाता.

Royal Challengers Bangalore's Chris Gayle plays a shot during their Indian Premier League (IPL) cricket match against Mumbai Indians in Bangalore, India, Friday, April 14, 2017. (AP Photo/Aijaz Rahi)
Royal Challengers Bangalore's Chris Gayle plays a shot during their Indian Premier League (IPL) Source: AAP-AP-Aijaz Rahi

1 min read

Published

Updated

By Vivek Asri

Source: AP



Skip to article content

गुजरात लायंस के लिए खेलने वाले न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम ने बाउंड्री पर अद्भुत कैच पकड़ा था. एक बार तो क्रिस गेल को आउट भी दे दिया गया. तब वह सिर्फ 38 के स्कोर पर खेल रहे थे. लेकिन बाद में उन्हें नॉट आउट करार देते हुए वापस बुलाया गया.

और उसके बाद बैंगलोर के ओपनर गेल ने 38 गेंदों पर धुआंधार 77 रन बनाए. इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.

मैकुलम ने क्रिस गेल का कैच तो लपक लिया था लेकिन वीडियो रिव्यू से दिखा कि तब उनकी हैट का एक किनारा बाउंड्री से छू रहा था. इस कारण इस शॉट को कैच मानने के बजाय सिक्स माना गया. इस शानदार कैच का वीडियो आप यहां देख सकते हैं:

क्रिस गेल का यह 290वां टी20 मैच था. वेस्ट इंडीज के बायें हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पारी में 7 छक्के और 5 चौके लगाए.

हमें फेसबुक पर लाइक करें, सारी खबरें मिलेंगी


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now