SKIP TO MAIN CONTENT

गाड़ी में कंबल के नीचे मिले बच्चे, 33 डिमेरिट पॉइंट्स

न्यू साउथ वेल्स में एक ड्राइवर को 33 डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए हैं. हाईवे पेट्रोल ने इस ड्राइवर को जांच के लिए रोका था.

police car
Victoria Police vehicle, Melbourne, Australia Source: Getty Images

2 min read

Published

By विवेक कुमार


Skip to article content

सिडनी के दक्षिण पश्चिम में कैंबलटाउन में पुलिस ने एक व्यक्ति की वैन को जांच के लिए रोका. उस वैन में पांच बच्चे यात्रा कर रहे थे.

पुलिस के मुताबिक 11 साल की एक लड़की ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी. तीन साल के एक बच्चा बेबी-सीट में था लेकिन उसने भी बेल्ट नहीं पहनी थी. बाकी तीन बच्चे वैन के पिछले हिस्से में कंबल के नीचे थे.

38 वर्षीय इस ड्राइवर को पांच नियम के उल्लंघन के लिए नोटिस दिया गया. हर उल्लंघन के लिए 5 डिमेरिट पॉइंट्स मिले. 3 डिमेरिट पॉइंट्स खराब सीट बेल्ट के लिए मिले. और इस तरह इस ड्राइवर को कुल 33 डिमेरिट पॉइंट्स दिए गए.

यह अपनी तरह का अकेला मामला नहीं है. पिछले हफ्ते ज्यादातर दिन डबल डिमेरिट पॉइंट्स थे. इस दौरान पुलिस ने कई ड्राइवर्स को नियमों का उल्लंघन करते पाया और भारी जुर्माना किया.

पुलिस के मुताबिक मूरी कस्बे में एक महिला की कार में चार बच्चे बिना सीट बेल्ट के यात्रा करते पाए गए. 31 वर्षीय इस महिला को 24 डिमेरिट पॉइंट्स मिले.

ईस्टर वीकेंड पर एक महिला को जब ड्राइविंग करते वक्त फोन का इस्तेमाल करने के लिए रोका गया तो कार में तीन बच्चों को बिना सही तरीके के बेल्ट लगाए यात्रा करते पाया गया. उसे 28 डिमेरिट पॉइंट्स मिले.

24 अप्रैल 2019 को शुरू हुए ऑपरेशन गो स्लो के दौरान पुलिस ने 5599 चलान किए हैं. इसके अलावा 3639 चलान तेज रफ्तार के कारण किए गए.

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now