SKIP TO MAIN CONTENT

गधे की शादी में कई दीवाने

ये कहानी उन कुंवारों का दिल जला देगी जो एक अच्छी वधू के लिए मारे फिर रहे हैं. भई हमारी कहानी का हीरो कोई इंसान नहीं बल्कि एक गधा है. जिसने ना अच्छी वधू के लिए कोई इश्तेहार डाला. ना कोई मशक्कत की, लेकिन फिर भी उसकी शादी बड़ी धूम-धाम से हो गई.

Two donkeys (Equus africanus asinus) hugging themselves
Source: Getty Images

1 min read

Published

Updated

By Kumud Merani


Skip to article content

कहानी कर्नाटक के नान्जांगुड की है, जहां एक गांव में एक गधे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ था. गधा दिन भर तरह तरह की आवाज़े निकालता जिससे आस पास के लोग परेशान थे.. इन लोगों ने दिन रात के गर्दर्भ राग से छुटकारा पाने के लिए काऱण खोजना शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद ये लोग इस नतीजे पर पहुंचे कि इस गधे की संगिनी का स्वर्गवास हो गया था.. और उसके बाद से गधा लोगो को आवाज़ें निकाल कर परेशान करता था.. और दुलत्तियां मारता था.

Feral Burro / Donkey (Equus asinus ) (AAP/Mary Evans/Ardea/John Cancalosi) | NO ARCHIVING, EDITORIAL USE ONLY
Source: AAP/Mary Evans/Ardea/John Cancalos

दरअस्ल उस गधी को एक बाघ खा गया था. लेकिन लोग ये अंदाजा नहीं लगा पाए कि आखिर इस वियोग की वजह से गधा भी इतना परेशान हो सकता है.

फिर क्या था, तलाश शुरू हुई एक सुवधू की.. एक सुंदर गधी तलाशी गई, दूल्हा दूल्हन को खूब सजाया गया. पंडित जी को भी बुलाया गया.. फिर निकली बैंड बाजा के साथ बारात, मिठाईयां बांटी गई. और इस तरह सम्पन्न हुआ गधे का दूसरा शुभ विवाह. 

बधाई हो खुश किस्मत  गधे और उसकी दुल्हन को.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now