SKIP TO MAIN CONTENT

फर्जी था भारतीय बच्चे को गूगल से डेढ़ करोड़ की सैलरी का ऑफर

इंडियन एक्सप्रेस अखबार के मुताबिक टेक कंपनी गूगल ने इस बात का खंडन किया है कि भारत के चंडीगढ़ में पढ़ने वाले 16 साल के हर्षित शर्मा को डेढ़ करोड़ रुपये सैलरी वाली नौकरी दी गई है.

Harshit Sharma
Source: Indian Express

1 min read

Published

Updated

By Vivek Asri



Skip to article content

चंडीगढ़ के सेक्टर 33 के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के हर्षित शर्मा ने दावा किया था कि उन्हें गूगल की ओर से नौकरी का ऑफर है और सैलरी भारतीय रुपयों में 1.44 करोड़ रुपये सालाना होगी.

गूगल ने कहा है कि ऐसी कोई नौकरी नहीं दी गई है और कंपनी स्कूलों से किसी को नौकरी नहीं देती.

गूगल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "फिलहाल हमारे पास किसी हर्षित शर्मा के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं है."

हर्षित शर्मा की खबर को भारतीय अखबारों ने खूब जगह दी थी. इन खबरों में दावा किया गया था कि 16 साल के हर्षित को 12 लाख रुपये महीना पर गूगल ने ग्रैफिक डिजाइनर के रूप में नौकरी दी है. हर्षित ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि वह 7 अगस्त को कैलिफॉर्निया जा रहे हैं जहां पहले एक साल की ट्रेनिंग होगी. हर्षित ने दावा किया था कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चार लाख रुपये महीना मिलेंगे.

हर्षित शर्मा हरियाणा में कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके माता-पिता शिक्षक हैं.

हमें फेसबुक पर फॉलो करें, यहां क्लिक करके


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now