SKIP TO MAIN CONTENT

ग्रेटर सिडनी निवासियों को कुछ इनडोर सार्वजनिक स्थानों पर अब मास्क पहनना ज़रूरी

ग्रेटर सिडनी निवासियों (वोलोंगॉन्ग, सेंट्रल कोस्ट और ब्लू माउंटेन सहित) को अब कुछ इनडोर स्थानों में मास्क पहनना ज़रूरी है: सुपरमार्केट, शॉपिंग सेंटर, सिनेमा, थिएटर, सार्वजनिक परिवहन, ब्यूटी सैलून और हेयरड्रेसर, पूजा स्थल और गेमिंग क्षेत्र।

Father helps daughter with mask -  Getty Images - Morsa
Source: Getty Images - Morsa

2 min read

Published

Updated

By SBS Radio

Source: SBS



Skip to article content

सोमवार, 4 जनवरी से, मास्क न पहनने पर आपको $ 200 का जुर्माना भरना पड़ेगा हालाँकि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यह ज़रूरी नहीं हैं, लेकिन NSW के अधिकारी जहां संभव हो, सभी को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

सभी आतिथ्य और कसीनो कर्मचारियों को भी मास्क पहनना अब आवश्यक है।

पूजा स्थलों, शादियों और अंतिम संस्कारों में अब 100 लोगों से ज्यादा जमा नहीं हो सकते और प्रति 4 वर्ग मीटर में एक व्यक्ति रह सकता है। नाइट क्लबों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिम में अब एक वक़्त पर केवल 30 लोग जा सकते हैं जिसकी सीमा पहले 50 थी।

बाहरी प्रदर्शनों और विरोध प्रदर्शनों को अधिकतम 500 लोगों तक कर दिया गया है, और बाहरी सभाओं, जहाँ बैठने या टिकट के ज़रिए जाने की सुविधा है वहां एक वक़्त पर 2000 लोगों से ज्यादा एकत्रित नहीं हो सकते।

कृपया अपने राज्य या क्षेत्र के लिए अंतिम दिशानिर्देश यहाँ देखें:


ऑस्ट्रेलिया में लोगों को दूसरों से कम से कम 1.5 मीटर दूर रहना चाहिए। अपने अधिकार क्षेत्र के प्रतिबंधों की जाँच सीमा पर करें। यदि आप सर्दी या फ्लू के लक्षणों का सामना कर रहे हैं, तो घर पर रहें और अपने डॉक्टर को बुलाकर परीक्षण की व्यवस्था करें या 1800 020 080 पर कोरोनवायरस स्वास्थ्य सूचना हॉटलाइन से संपर्क करें। समाचार और जानकारी sbs.com.au/coronavirus. पर 63 भाषाओं में उपलब्ध है।


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now