SKIP TO MAIN CONTENT

नवरात्रि पर रीजेंट्स पार्क के भारतीय मंदिर में तोड़फोड़

सिडनी के रीजेंट्स पार्क में भारतीय मंदिर में तोड़फोड़ की खबर है, हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक रविवार 14 अक्टूबर की शाम 6 बजे जब मंदिर खोला गया तो मंदिर के अन्दर कुछ लोग मौजूद थे. जिन्होंने मंदिर में तोड़फोड़ भी की थी और एक हिस्से में आग भी लगा दी थी. मिनिस्टर फॉर मल्टीकल्चरिज़्म रे विलियम्स ने एसबीएस हिंदी को भेजे संदेश में इस को घटना की निंदा की है और जांच का भरोसा दिलाया है.

Bhartiya mandir Regents Park destroyed
Source: Hindu Council of Australia

2 min read

Published

Updated

By Kumud Merani



Skip to article content

साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल है भारतीय मंदिर

रीजेंट्स पार्क का ये भारतीय मंदिर करीब 20 सालों से यहां पर है. काउंसिल के मुताबिक 20 साल पहले कुछ फिजी भारतीय मूल के समुदाय ने एक पुराने चर्च की इमारत को खरीदकर यहां भारतीय मंदिर स्थापित किया था. अब भी ये बिल्डिंग एक चर्च की तरह ही दिखती है. बिल्डिंग खरीदने के बाद मंदिर समिति ने फैसला किया था यहां मौजूद पुराने क्रिश्चियन साक्ष्य नहीं हटाए जाएंगे. उन्होंने भगवान की मूर्तियों के पहले मौजूद क्रिश्चियन साक्ष्यों के साथ ही रखा था.

Bhartiya Mandir at Regents Park
Source: Gaurav Vaishnava

मंदिर के अंदर तोड़फोड़

लेकिन रविवार 14 अक्टूबर के रोज़ जो कुछ हुआ उससे यहां दर्शनों के लिए आने वाला भारतीय समुदाय दुखी है. हिंदू काउंसिल की ओर से बताया गया है कि रविवार शाम को जब मंदिर खोलने के लिए लोग यहां पहुंचे तो अंदर से कुछ धुआं आता दिखाई दिया. तहक़ीक़ात करने पर पता चला कि अंदर कुछ लोग मौजूद हैं. लोगों को आता देख वे लोग खिड़कियों के रास्ते भाग गये.

Regents Park Bhartiya temple destroyed
Source: Hindu Council of Australia

अंदर पहुंचने पर पता चला कि मंदिर में मौजूद मूर्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया गया था. साथ ही एक भाग में आग भी लगा दी गई थी. हालांकि इस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया.

हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष प्रकाश मेहता कहते हैं कि इस घटना से हिंदू समुदाय दुखी है. और इस घटना की भर्त्सना की जानी चाहिए.

मल्टीकल्चरिज्म मिनिस्टर रे विलियम्स ने की घटना की निंदा

उधर मिनिस्टर फॉर मल्टीकल्चरिज़्म रे विलियम्स ने एसबीएस हिंदी को भेजे संदेश में इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले दिनों ही क्राइम एक्ट को मज़बूत किया है जिससे कि देश में रहने वाले सभी समुदाय सुरक्षित महसूस कर सकें. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस मंदिर को नुकसान पहुंचाने वालों के उनके सज़ा दिलाने में कामयाब होगी. 

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now