SKIP TO MAIN CONTENT

इंडियन रेस्तरां पर 25 हजार डॉलर का जुर्माना

पर्थ के हिल्टन में एक भारतीय रेस्तरां पर 25 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. रेस्तरां को सफाई और हाथ धोने की सही जगह ना होने जैसे कई नियमों का उल्लंघन करते पाया गया.

Indian restaurant
A picture of mouldy chopping boards in the kitchen Source: City of Fremantle

2 min read

Published

By Avneet Arora


Skip to article content

हिल्टन के इस भारतीय रेस्तरां पर कई नियमों के उल्लंघन का दोष साबित हुआ.

साउथ स्ट्रीट पर स्थित करीब क्लब इंडियन रेस्तरां को खाने के सही भंडारण और सफाई के मामले में नियमों का उल्लंघन करने और हाथ धोने की सही व्यवस्था उपलब्ध ना करा पाने का दोषी पाया गया है.

जांच अधिकारियों ने जब रेस्तरां की जांच की तो उन्हें कई मामलों में गड़बड़ मिली. कचरे की सही निकासी नहीं हो रही थी. वॉश बेसिन के नीचे मॉल्ड पाया गया जो कि तवे के पास ही था.

Indian restaurant
A picture of an open drain inside the kitchen of the restaurant. Source: City of Fremantle

यह जांच पिछले साल 4 दिसंबर को हुई थी. रेस्तरां के मालिक नीलिश डोके को फूड ऐक्ट 2008 (वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया) की धारा 22 (1) के तहत दोषी पाया गया. उन पर 25 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही 1800 डॉलर का खर्च भी अदा करना होगा.

रेस्तरां का नाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उस सूची में भी डाला गया है जहां फूड ऐक्ट का उल्लंघन करने वाले बिजनस के नाम डाले जाते हैं. करीब क्लब इंडियन रेस्तरां चौथा ऐसा नाम है, जो इस साल इस सूची में शामिल किया गया है.

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now