Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

12 खिलाड़ियों से खेली भारतीय टीम ने जीता पहला टी20

तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया लेकिन जीत के साथ एक विवाद भी जुड़ गया।

Virat Kohli of India reacts during the first T20 cricket match between Australia and India at Manuka Oval, Canberra, Friday, December 4, 2020.
Virat Kohli of India reacts during the first T20 cricket match between Australia and India at Manuka Oval, Canberra, Friday, December 4, 2020. Source: AAP Image/Lukas Coch

कैनबरा के मनुका ओवल में तीसरे वनडे मैच के बाद भारत की जीत का सिलसिला टी20 सीरीज में जारी रहा।


मुख्य बातेंः

  • भारत ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हरा दिया।
  • घायल रवींद्र जड़ेजा के सब्स्टीट्यूट युजवेंद्र चहल को खिलाने के फैसले पर ऑस्ट्रेलिया ने आपत्ति जताई।
  • अगला टी20 मैच सिडनी में रविवार को होगा।

लेकिन इस जीत में एक विवाद जुड़ गया जब भारत ने बैटिंग में घायल हुए रवींद्र जड़ेजा की जगह फील्डिंग में गेंदबाज युजवेंद्र चहल को उतारा।

Hardik Pandya of India catches the ball of Aaron Finch at Manuka Oval, Canberra, Friday, December 4, 2020.
Hardik Pandya of India catches the ball of Aaron Finch at Manuka Oval, Canberra, Friday, December 4, 2020. Source: AAP Image/Lukas Coch

जड़ेजा ने 23 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली थी। बाद में चहल ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए और ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय जीत का आधार बने।

जड़ेजा को बैटिंग के वक्त हेलमेट में बॉल लगी थी, इसलिए उन्होंने खुद को खेल के लिए अनफिट बताया। लिहाजा सब्स्टीट्यूट के तौर पर भारत ने चहल को चुना। ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने इस बात पर मैच रेफरी से आपत्ति भी जताई।

कैसे जीता भारत

टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम के ज्यादातर नामी बल्लेबाज नाकाम रहे। 14 ओवर में मात्र 92 रन पर जब टीम के पांच विकेट गिर चुके थे तो लगने लगा था कि ऑस्ट्रेलिया के सामने मामूली लक्ष्य होगा। धवन (1), विराट कोहली (9), मनीष पांडेय (2) और पंड्या (16) की नाकामी ने दर्शकों को निराश किया।

लेकिन के एल राहुल की अर्ध-शतकीय (51) नींव पर घायल रवींद्र जड़ेजा ने आखिरी तीन ओवरों में ताबड़तोड़ बैटिंग से मैच पलट दिया। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर 44 रन बना डाले।

इस तरह भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का सम्मानजनक लक्ष्य रखा।

Deepak Chahar of India attempts to run out DArcy Short of Australia during the first T20 cricket match between Australia and India at Manuka Oval.
Deepak Chahar of India attempts to run out DArcy Short of Australia during the first T20 cricket match between Australia and India at Manuka Oval. Source: AAP Image/Lukas Coch

भारतीय गेंदबाजों ने इस टारगेट को बचाने के लिए बेहतरीन काम किया। किसी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को जमने का समय न देकर रनों की रफ्तार पर तो रोक लगाई ही, अहम मौकों पर विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के हौसले भी पस्त कर दिए।

नतीजतन 20 ओवर खेलकर ऑस्ट्रेलिया 150 रन तक बमुश्किल पहुंच पाया और 11 रन से मैच हार गया। भारत के लिए टी नटराजन और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए जबकि एक विकेट डी चाहर के खाते में गया।

एसबीएस हिंदी के न्यूज़ अपडेट को बिल्कुल मुफ्त पाने के लिए आज ही सब्सक्राइब करें। पाएं आर्टिकल और पॉडकास्ट, सीधे अपने मेसेंजर में।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


2 min read

Published

By विवेक कुमार



Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now