SKIP TO MAIN CONTENT

कुलभूषण जाधव पर भारत ने पाक को दी चेतावनी

भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में मिली फांसी पर भारत के तेवर और तीखे हो गए हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि पाकिस्तान के इस कदम का बचाव नहीं किया जा सकता और वह नतीजे भुगतने को तैयार रहे.

Kulbhushan Jadhav
In this March 29, 2016 photo, journalists look a image of Indian naval officer Kulbhushan Jadhav. Source: AAP Image/AP Photo/Anjum Naveed

2 min read

Published

By Vivek Asri



Skip to article content

46 साल के कुलभूषण यादव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने भारत का जासूस करार देते हुए मौत की सजा सुनाई है. पाकिस्तान ने कहा है कि जाधव के पास सजा के खिलाफ अपील के लिए दो महीने का वक्त है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि तीन महीने तक चले मुकदमे के बाद जाधव को सजा सुनाई गई है और कानून का कोई उल्लंघन नहीं हुआ.

आसिफ ने पत्रकारों से कहा, "हमने देश के सारे नियम-कानूनों का पालन किया है."

भारत ने जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. मंगलवार को भारत ने कहा था कि पाकिस्तान ने अगर इस सजा को अंजाम दिया तो इसे एक भारतीय नागरिक की 'सोची-समझी हत्या' माना जाएगा. भारत सरकार ने देश की संसद को भरोसा दिलाया है कि जाधव की रिहाई के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी.

पाकिस्तान का कहना है कि जाधव भारतीय जासूसी एजेंसी रॉ के एजेंट हैं जिन्हें ईरान से पाकिस्तान में घुसते हुए बालोचिस्तान में गिरफ्तार किया गया. भारत इस दावे को नकारता है. उसका कहना है कि जाधव भारतीय नौसेना में जरूर थे लेकिन उनका सरकार से कोई संपर्क नहीं है. भारतीय अधिकारियों का कहना है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था.

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now