SKIP TO MAIN CONTENT

देश छोड़ने की कोशिश करता आरोपी भारतीय ब्रिसबेन एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

भारतीय मूल के रतन सिंह संदीप को ब्रिसबेन एयरपोर्ट उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया जब वह देश छोड़ने की कोशिश कर रहे थे.

Brisbane Airport
Source: Supplied

1 min read

Published



Skip to article content

शुक्रवार 11 जनवरी को क्वीन्सलैंड पुलिस को सूचना मिली थी कि रतन सिंह संदीप बहरीन को जाने वाली उड़ान में चढ़ने वाले हैं. जानकारी के आधार पर उन्हें ब्रिसबेन के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया.

सोमवार को उन्हें बीनले मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

25 वर्षीय संदीप सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बीते साल 27 नवंबर को लोगन में फुटपाथ पर दौड़ रही महिला पर कार चढ़ाई. इस महीने की शुरुआत में ही उन पर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग के कारण किसी की जान लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था.

beth eden
Beth Eden Source: Facebook

कूरियर मेल ने खबर दी है कि सोमवार को जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो उनकी गाड़ी के नीचे आकर मारी गई महिला एडन का परिवार भी अदालत में मौजूद था. उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा किया कि सिंह को देश छोड़ने से पहले ही पकड़ लिया गया.

सिंह ने जमानत के लिए अर्जी नहीं दी थी और अब उनके मामले की अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी.

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now