SKIP TO MAIN CONTENT

छेड़छाड़ का विरोध किया तो 34 लड़कियों को लड़कों ने पीटा

12 से 16 साल की 34 बच्चियों को कुछ लड़कों और उनके माता-पिताओं ने इसलिए पीटा क्योंकि उन बच्चियों ने छेड़छाड़ की शिकायत कर दी थी.

Indian schoolgirls were beaten with sticks.
Indian schoolgirls were beaten with sticks. Source: Reuters

2 min read

Published



Skip to article content

बिहार के सुपौल जिले में कस्तूरबा आवासिया बालिका विद्यालय की लड़कियों के साथ कुछ लड़कों ने इस तरह मारपीट की कि 34 लड़कियों को अस्पताल ले जाना पड़ा. बीते शनिवार यह घटना उस वक्त हुई जब लड़कियां अपने हॉस्टल के बाहर खेल रही थीं.

वहां से गुजर रहे कुछ लड़कों ने उन लड़कियों पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां कीं. लड़कियों ने इसकी शिकायत अध्यापकों से कर दी. अध्यापकों ने लड़कों को समझाने की कोशिश की तो बात बढ़ गई. और लड़के कुछ देर बाद अपने अभिभावकों और अन्य लोगों की भीड़ लेकर आ गए और मारपीट की.

34 लड़कियों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि राज्य सरकार की नाकामी के कारण अपराध बढ़ रहे हैं. एक ट्वीट ने उन्होंने कहा, "बिहार में सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में घुसकर असामाजिक तत्वों द्वारा हॉस्टल में रहने वाली 34 छात्राओं को बुरे तरीके से मारा-पीटा गया है। बेख़ौफ गुंडों की मार से घायल सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार नरम है, अपराध चरम पर है।"

बिहार में कुछ महीने पहले मुजफ्फरपुर जिले में एक बालिका गृह में रह रहीं बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था जिसमें कई बड़े लोगों पर आरोप लगा था.

Follow SBS Hindi on Facebook for more.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now