SKIP TO MAIN CONTENT

आग में भारतीय मूल के युवक, उनकी पार्टनर और बच्ची की मौत

Point Cook fire
Abbey Forrest with Inderpal Singh Sohal and their newborn baby girl. Source: Emily Forrest via GoFundMe

1 min read

Published

By एसबीएस हिंदी



Skip to article content

यह घटना पिछले बुधवार 2 दिसंबर को हुई। पॉइंट कुक इलाके के इस घर में लगी आग में 25 साल के इंदरपाल सिंह, उनकी 19 वर्षीय पार्टनर ऐबी फॉरेस्ट और तीन हफ्ते की बेटी की मौत हो गई।


मुख्य बातेंः

  • पॉइंट कुक इलाके में एक घर में लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई।
  • मरने वालों में एक तीन हफ्ते की बच्ची भी है।
  • एक महिला पर हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं।

इस मामले में 46 वर्ष की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या के तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं।

इंदरपाल सिंह भारत के उत्तर प्रदेश में शाहपुर के रहने वाले थे।

Point Cook fire
General view of fire damage at a residential property in Point Cook, Melbourne, Wednesday, December 2, 2020. Source: AAP Image/James Ross

ऐबी फॉरेस्ट की बहन एमिली फॉरेस्ट ने परिवार के अंतिम संस्कार के लिए पैसा जमा करने के वास्ते एक फंडरेजिंग अभियान शुरू किया है।

अपनी अपील में उन्होंने लिखा है, “2 दिसंबर, बुधवार को अल सुबह पॉइंट कुक स्थित घर में लगी आग ने मेरी 19 साल की बहन, उनके प्यारे पार्टनर और तीन हफ्ते की बेटी की जान ले ली।”

मामले की अगली सुनवाई 14 जनवरी 2021 को होगी।

एसबीएस हिंदी के न्यूज़ अपडेट को बिल्कुल मुफ्त पाने के लिए आज ही सब्सक्राइब करें। पाएं आर्टिकल और पॉडकास्ट, सीधे अपने मेसेंजर में।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now