SKIP TO MAIN CONTENT

इस बार पैरामसाला में लगेंगे कई नये तड़के

पैरामसाला एक बार फिर तैयार है ऑस्ट्रेलिया की बहुसांस्कृतिक महक को दुनिया तक पहुंचाने के लिए. ये लगातार नौवां साल होगा जबकि पैरामसाला का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन साल दर साल न केवल भारतीय समुदाय द्वारा शुरू किए गए इस आयोजन ने पूरी दुनिया की संस्कृति को अपने अंदर समेटा है बल्कि अपनी रंग-बिरंगी छटा से इसने इस बार क्रिकेट को भी अपनी ओर आकर्षित किया है.

Parramasala_2019 Announcement ceremony
Source: Gaurav Vaishnava/

2 min read

Published

By गौरव वैष्णव


Skip to article content

इस बार पैरामसाला 15 मार्च से प्रिंस अल्फ्रेड स्क्वायर में शुरू होगा. इस कार्यक्रम की घोषणा शुक्रवार को मल्टीकल्चरिज़्म मंत्री रे विलियम्स ने पैरामाटा रिवरबैंक में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में की.  इस कार्यक्रम में मिनिस्टर फॉर मल्टीकल्चरिज़्म रे विलियम्स, पैरामाटा से एमपी ज्योफ ली, पैरामाटा सिटी के लॉर्ड मेयर एंड्रयू विलसन के साथ कई समुदायों से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद थे. 

Parramasala 2019 announcement day
Source: Gaurav Vaishnava/ SBS

कार्यक्रम के संचालक और पैरामसाला के चेयरमैन डॉक्टर जी के हरिनाथ ने बताया कि इस बार आईसीसी टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की संस्था भी पैरामसाला के साथ आई है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड 2020 के सीईओ निक हॉकली ने बताया कि पैरामसाला के साथ आने का उनका मकसद इस समारोह जैसी रंगबिरंगी छटा को टी20 वर्ल्डकप तक भी लाना है. तो रहिए तैयार देखने को पैरामसाला में क्रिकेट का तड़का.

Parramasala Announcement Day 2019
Source: Gaurav Vaishnava/ SBS

उधर डॉक्टर हरिनाथ ने बताया कि इस बार एक अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन भी पैरामसाला में होगा जहां 8 से 10 देशों के फ़िल्में दिखाई जाएंगी. ज़ाहिर ये सभी आयोजन निशुल्क किए जाएंगे.

Parramasala announcement day 2019
Source: Gaurav Vaishnava/ SBS

ज़ाहिर हर साल की तरह शुरूआत स्वागत परेड से होगी. जिसमें आप विश्व भर की संस्कृतियों की झांकी देखेंगे. तीन दिन के इस आयोजन में आपको कई रंगारंग कार्यक्रम भी आपको देखने को मिलेंगे, जिनमें बच्चों की कई प्रस्तुतियां शामिल हैं. और खाना ? जी हां बात मसाले की हो और खाना ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. तो हर बार की तरह इस बार भी आपको मिलेंगे यहां दुनिया भर के लजीज़ व्यंजन.

Parramasala announcement day 2019
Source: Gaurav Vaishnava/ SBS

पैरामाटा नदी के किनारे पैरामसाला की घोषणा के कार्यक्रम को भी कई कलाकारों ने ख़ास बना दिया, उधर यहां अपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने पैरामसाला जैसे आयोजन की शुरूआत करने के लिए भारतीय समुदाय के लोगों का शुक्रिया अदा किया. 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now