SKIP TO MAIN CONTENT

जानिए, 1 जुलाई से किस वीसा की फीस कितनी हो जाएगी

अगले महीने यानी पहली जुलाई वीसा ऐप्लिकेशन की फीस बढ़ रही है. ग़ह मंत्रालय ने नए वित्त वर्ष में वीसा फीस में कई बदलाव किए हैं.

Visa
Source: Supplied

2 min read

Published


Skip to article content

नए नियमों के तहत लगभग हर तरह के वीसा की फीस में बदलाव किया गया है.

जनरल स्किल्ड माइग्रेशन वीसा (सब क्लास 189, 190 और 489) के लिए फीस $3670 से बढ़ाकर $3755 कर दिया गया है. इस कैटिगरी में 18 वर्ष से ऊपर के अडिश्नल ऐप्लिकेंट के लिए अब $1875 देने होंगे जबकि 18 वर्ष से कम आयु के ऐप्लिकेंट के लिए फीस $940 होगी.

Visa
Source: SBS

फैमिली माइग्रेशन (स्पाउज और पार्टनर) वीसा में सब क्लास 100/309 और सब क्लास 300 के लिए ऐप्लिकेशन फीस में 160 डॉलर की वृद्धि की गई है जिसके बाद फीस $7000 से बढ़कर $7160 हो गई है. अतिरिक्त वयस्क ऐप्लिकेंट के लिए अब $80 ज्यादा यानी $3585 देने होंगे. 18 वर्ष से कम आयु के अतिरिक्त ऐप्लिकेंट के लिए $1795 देने होंगे. पहले यह फीस $1755 थी.

पैरंट वीसा (सब क्लास 143 और 804) की फीस में भी बदलाव हुए हैं. पहले पैरंट वीसा के लिए $3770 देने होते थे जिसे बढ़ाकर $3855 कर दिया गया है. अतिरिक्त वयस्क ऐप्लिकैंट को $1270 के बजाय अब $1300 देने होंगे जबकि 18 वर्ष से कम आयु के ऐप्लिकैंट के लिए फीस $640 के बजाय अब 650 होगी.

Visa
Source: SBS

बिजनस स्किल्स - बिजनस टैलंट (सब क्लास 132) वीसा के लिए पहले $7130 लगते थे लेकिन अब $7290 डॉलर्स लगेंगे.

बिजनस स्किल्स (पर्मानेंट, सब क्लास 888) वीसा के लिए फीस को $2350 से बढ़ाकर $2405 कर दिया गया है.

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now