SKIP TO MAIN CONTENT

जब अनुपम और शबाना से मिले सिडनी वाले

सिडनी में बॉलीवुड के दीवानों के लिए रविवार शाम रही कुछ खास जब लोगों से रूबरू हुए हिंदी सिनेमा जगत के दो बड़े सितारे शबाना आज़मी और अनुपम खेर.

anupam kher
Source: Gaurav Vaishnav

2 min read

Published

By गौरव वैष्णव


Skip to article content

कार्यक्रम ऑस्ट्रेलियन फ़िल्म, टेलीविज़न और रेडियो स्कूल के थिएटर में आयोजित किया गया था जहां न केवल लोगों को शबाना और अनुपम के बारे में कई सारी बातें जानने को मिली वहीं कई मुद्दों पर लोगों ने अपने सवाल भी पूछे.

कैसे तय किया फर्श के अर्श का सफ़र

शबाना और अनुपम ने बताया कि उन दोनों का ही बचपन बहुत समृद्ध नहीं था। लेकिन अभिनय के प्रति उनकी दीवानगी और समर्पण ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है.

Shabana Azmir
Source: Gaurav Vaishnav

शबाना जहां माता-पिता के सहयोग से अपनी मुकाम तक पहुंचने की कोशिश करती रही वहीं अनुपम ने मां मंदिर से पैसे चुराकर पहला ऑडिशन दिया जिसमें वो सफल भी रहे. 

आसान नहीं था काम पाना

शबाना ने बताया कि कई बार किस्मत ने उनका साथ दिया लेकिन जब-जब उनको मौका मिला उन्होंने साबित किया कि वो वाकई अभिनय और फ़िल्मी दुनिया के लिए बनीं हैं. एक दौर ऐसा भी आया कि वो एक साथ कई-कई फ़िल्में कर रहीं थी.

anupam kher
Source: Gaurav Vaishnav

उधर पहली ही फ़िल्म में बूढ़े शख्स का किरदार निभाने वाले अनुपम बताते हैं कि वो किरदार मिलना भी इतना आसान नहीं रहा. उसके लिए वो महेश भट्ट तक से भिड़ गए थे. अपने काम के बारे में बोलते हुए वो बताते हैं कि उन्होंने कई संजीदा किरदार निभाए तो कई हल्के-फुल्के भी. उनके लिए मंज़िल से ज्यादा रास्तों का आनंद मायने रखता है.

Read This: Questions Anupam did not answer

पद्मावती विवाद पर राय

हालांकि पद्मावती विवाद पर अनुपम ने अपनी कोई स्पष्ट राय नहीं दी लेकिन उन्होंने मीडिया पर इल्ज़ाम लगाते हुए ये ज़रूर कहा कि मीडिया नकारात्मक बातों को ज्यादा तवज्जो देता है जबकि ज्यादा लोगों की तादाद पद्मावती फि़ल्म को देखना चाहती है.

aacta
Source: Gaurav Vaishnav

उधर शबाना ने कहा कि पहले ही विवाद शुरू करना ठीक नहीं उन्होंने कहा कि फ़िल्म पर फैसला लेने का हक़ सिर्फ सेंसर बोर्ड को है और अगर कोई विरोध में हिंसा करता है तो कानून को अपना काम करना चाहिए.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now