SKIP TO MAIN CONTENT

जब गली क्रिकेट में आईसीसी ने दिया फैसला

क्या हो जब गली क्रिकेट का फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी को करना पड़े. जी हां आईसीसी ने ट्वीट के ज़रिए नियमों को बताते हुए एक गली क्रिकेट में बल्लेबाज़ के आउट होने पर फैसला दिया है.

Local cricket
Source: ICC tweet

1 min read

Published

By गौरव वैष्णव


Skip to article content

दरअस्ल सोशल मीडिया पर वायरल एक गली के मैच में एक बल्लेबाज़ रहस्यमय तरीके से आउट हुआ. हांलांकि लोग इस वीडियो का ही लुत्फ ले रहे थे और लेकिन तभी एक क्रिकेट फैन को कुछ और सूझा.

हमजा नाम के इस फैन ने विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट अथॉरिटी आईसीसी को ही ये वीडियो शेयर किया और बल्लेबाज़ के आउट होने के बारे में सही फैसला देने की गुज़ारिश की.

और तो और आईसीसी ने भी उन्हें निराश नहीं किया. आपको पता है क्या फैसला दिया आईसीसी ने यहां पढ़िए आईसीसी का ट्वीट

ये वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है, इस गली क्रिकेट में बल्लेबाज़ एक गेंद पर अच्छा शॉट खेलता है लेकिन गहरी खुदी पिच के किनारे से लगती हुई बॉल उसके विकेट पर लग जाती है. हालांकि आप देख सकते हैं कि छोटी आपत्ति दर्ज कराने के बाद बल्लेबाज़ ने दूसरे बल्लेबाज़ को बैट थमा दिया लेकिन सोशल मीडिया के विवाद को आईसीसी के फैसले ने शांत किया.

अपने ट्वीट में दिए फैसले में आईसीसी लिखता है कि “दुर्भाग्यवश (बहुत बदकिस्मत) बल्लेबाज़ नियम 32.1 के तहत आउट दिया जाता है”


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now