SKIP TO MAIN CONTENT

जब कोहली के नन्हे फैन को मिला विराट तोहफ़ा

भारतीय क्रिकेट टीम का ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया दौरा तो अभी आपके ज़ेहन में ताज़ा होगा. तो क्या आपको तीसरा टेस्ट मैच याद है, जी हां वो ही मैच जिसे बारिश ने भारते के हाथों छीन लिया था. हालांकि सभी क्रिकेट प्रशंसक इस मैच में निराश हुए ख़ासतौर पर वो जिन्होंने एक अच्छे मैच देखने की चाह में टिकट ख़रीदी थी लेकिन भारतीय टीम का एक नन्हा प्रशंसक भी उस स्टेडियम में मौजूद था जिसके लिए मैच का आखिरी दिन यादगार बन गया.

Atharv_A fan of Virat Kohli got a Pad from him
Source: Supplied/ Anuj Nautiyal

3 min read

Published

Updated

By गौरव वैष्णव


Skip to article content

6 साल के अथर्व क्रिकेट के बड़े दीवाने हैं. और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के तो बहुत बड़े फैन. कोहली को अथर्व विश्व का सबसे उम्दा क्रिकेटर मानते हैं. और तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन तो जैसे अथर्व की मन की मुराद पूरी हो गई. 

हुआ यूं कि बारिश की वजह से धुले मैच के आखिरी दिन अथर्व अपने पिता अनुज के साथ स्टेडियम में थे. तभी कोहली मौसम का जायज़ा लेने मैदान पर पहुंचे और इसी दौरान उनकी नज़रें अपने फैन अथर्व से मिली अथर्व बताते हैं कि कोहली ने उन्हें स्माइल दी और उन्हें देखकर हाथ हिलाया.  वो बताते हैं कि कोहली थोड़ी देर बाद ड्रेसिंग रूम में चले गए लेकिन करीब 2 मिनट बाद जब वो वापस आए तो उनके हाथ में एक पैड था. कोहली ने टीम मैनेजमैंट के किसी शख्स से ये पैड अथर्व को देने के लिए कहा. अथर्व का तो जैसे खुशी का ठिकाना नहीं था. उसके पसंदीद कोहली ने उसे अपना पैड जो दिया था. ये ही नहीं कोहली ने अथर्व को अपना ऑटोग्राफ भी दिया. बस बन गया ये दिन अथर्व की ज़िंदगी में अब तक का सबसे ख़ास दिन

Atharv_A fan of Virat Kohli Got a pad from him
Source: Supplied/ Anuj Nautiyal

अनुज बताते हैं कि अथर्व तो अब बस इसी पैड के साथ सोता है, जहां जाता है पैड उसके साथ होता है. अथर्व की इस खुशी को ऑस्ट्रेलिया और भारत में मीडिया ने भी प्रकाशित किया. अथर्व का परिवार भारत के उत्तराखंड का रहने वाला है.

Atharv_A fan of Virat Kohli met with CM Uttarakhand India
Source: Supplied/ Anuj Nautiyal

पिछले दिनों जब वो भारत गए तो वहां के स्थानीय अखबारों में भी उनकी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के हाथों पैड पाने की खबर सुर्खियां बनी. और इन खबरों को पढ़कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अथर्व को मिलने के लिए बुलाया. अर्थव के लिए ये एक और बड़ी और खुशी की बात थी.

Atharv_A fan of Virat Kohli in action
Source: Supplied/ Anuj Nautiyal

हालांकि अथर्व के बारे में जानने के लिए इतना ही नहीं है. दरअस्ल अथर्व खुद क्रिकेट के एक अच्छे खिलाड़ी है. और सिडनी की एक क्रिकेट अकादमी ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें स्कॉलरशिप से भी नवाज़ा है. हालांकि कोहली से पैड मिलने की खुशी के साथ अथर्व का परिवार इस बात से भी खुश है कि अथर्व क्रिकेट खेलकर भी इस खेल के लिए अपने जज़्बे को जी पा रहा है. 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now