SKIP TO MAIN CONTENT

जम्मू और कश्मीर के दो हिस्से करने की औपचारिकता पूरी

भारत ने जम्मू और कश्मीर को औपचारिक तौर पर दो हिस्सों में बांट दिया है.

Kashmir lockdown
Indian paramilitary soldiers patrol deserted streets in Srinagar. Source: AAP

2 min read

Published

Updated


Skip to article content

गुरुवार को जम्मू और कश्मीर राज्य के बंटवारे की औपचारिकता पूरी हो गई. तीन महीने पहले अगस्त में भारत सरकार ने राज्य को विशेष दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 को खत्म कर दिया था.

5 अगस्त को हुए इस ऐलान के बाद भारत प्रशासित कश्मीर में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं. इनमें से कुछ पाबंदियां अब भी जारी हैं.

गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर उनकी विशाल मूर्ति के सामने बोलते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर का भविष्य उज्ज्वल है.

मोदी ने कहा, "कश्मीर एकमात्र ऐसी जगह है जहां पिछले तीन दशक में आतंकवाद के कारण 40 हजार लोगों की जान गई. कितनी ही मांओं ने अपने बेटे खो दिए. कब तक हम ऐसे मासूमों को मरते देखते रहेंगे?"

उन्होंने कहा, "आज से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख एक नए भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं. लद्दाख और जम्मू-कश्मीर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम उठा रहे हैं."

नए प्रावधान के तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश होंगे.

हालांकि इसके साथ ही स्थानीय अधिकारियों ने दसियों हजार सैनिकों की तैनाती की और हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

अब भी सैकड़ों कश्मीरी नेता और आम नागरिक हिरासत में हैं. ज्यादातर पर कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया है. इंटरनेट सेवाएं अब भी बहाल नहीं की गई हैं.

जिनीवा में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयुक्त ने हालात पर चिंता जताई है. मंगलवार को एक बयान में आयुक्त ने कहा, "हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि तालाबंदी हटाई जाए और लोगों के सारे अधिकार लौटाए जाएं."

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now