SKIP TO MAIN CONTENT

बूमराह के वर्ल्ड रेकॉर्ड के साथ भारत ने न्यू जीलैंड का किया सफाया

न्यू जीलैंड को पांचवें टी20 मैच में सात रन से हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज 5-0 से जीत ली. साथ ही भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बूमराह ने एक वर्ल्ड रेकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

India Australia cricket
India's bowler Jasprit Bumrah celebrates with Virat Kohli at the first Twenty20 international cricket match between India and Australia, in Visakhapatnam, India Source: AAP

2 min read

Published

By विवेक कुमार


Skip to article content

रविवार को खेले गए पांचवें और आखरी टी20 मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 163 रन बनाए और जवाब में न्यू जीलैंड की टीम को 156 पर ही रोक दिया.

इस मैच में भारतीय गेंदबांज जसप्रीत बूमराह ने चार ओवर में 12 रन दिए और तीन खिलाड़ियों को आउट किया. इन चार ओवरों में एक ऐसा भी था जिसमें कोई रन नहीं बना. बूमराह का टी20 में यह सातवां मेडन ओवर था जो एक वर्ल्ड रेकॉर्ड है.

इससे पहले श्रीलंका के नुवान कुलसेकरा छह मेडन ओवर फेंक चुके हैं.

मैच में क्या क्या हुआ

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे. इनमें रोहित शर्मा के 60 रन का अहम योगदान था जो उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले पूरे किए थे.

जवाब में न्यू जीलैंड के खिलाड़ियों ने अच्छी बल्लेबाजी से शुरुआत की. 13वें ओवर में स्कोर 3 विकेट पर 116 रन था और कीवी टीम आसान जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी. लेकिन अगले 40 रन में छह विकेट खोकर उसने मैच गंवा दिया.

भारतीय टीम की यह ऐतिहासिक सीरीज विजय है. सीरीज के पांचों मैच जीतकर भारतीय टीम पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने न्यू जीलैंड को उसी की धरती पर टी20 सीरीज के हरेक मैच में हराया है.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now