SKIP TO MAIN CONTENT

सेंटरलिंक को धोखा देने वालों की खैर नहीं

जो लोग वेलफेयर स्कीम्स से पैसा पा रहे हैं लेकिन नौकरियां खोजने की गंभीर कोशिश नहीं कर रहे हैं, सरकार उन पर सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है.

 centrelink
Source: AAP Image/Julian Smith

1 min read

Published

By Vivek Asri

Source: AAP



Skip to article content

मैलकम टर्नबुल सरकार का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाएगी जो नौकरी खोजने के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रहे हैं और वेलफेयर स्कीम्स को धोखा दे रहे हैं.

ऐसे लोग जो वेलफेयर स्कीम्स से भत्ता पाते रहते हैं और नौकरी खोजने से बचते हैं, सरकार उन पर कार्रवाई को लेकर गंभीर है.

ह्यूमन सर्विसेज मंत्री ऐलन टज कहते हैं कि नौकरी खोजने वाले ज्यादातर लोग सही काम करते हैं लेकिन एक छोटा सा समूह है जो जानबूझ कर और लगातार रोजगार विभाग के अधिकारियों से मुलाकात के समय पर नहीं पहुंचता.

टज ने कहा, "वे लोग जो व्यवस्था को धोखा दे रहे हैं, उनके खिलाफ ज्यादा कड़े और तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है."

इस महीने टर्नबुल सरकार केंद्रीय बजट पेश करने जा रही है.

ऑस्ट्रेलिया में बसने के लिए जरूरी बातें मिलेंगी हमारे फेसबुक पेज पर, लाइक करें


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now