SKIP TO MAIN CONTENT

कार हादसे में मौत ने कुचल दिया मलकीत का सपना

सिडनी में रविवार रात हुए एक भयानक कार हादसे में एक भारतीय युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं. कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर जमानत दे दी गई.

Sydney
Source: Nine Network

1 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

नाइन न्यूज की रिपोर्ट है कि यह हादसा तब हुआ जब तीनों युवक एक लग्जरी कार में जा रहे थे और कार खंबे से टकरा गई. सामने की सीट पर बैठे मलकीत सिंह की इस हादसे में मौत हो गई. मलकीत दो महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया आए थे.

खबर है कि इस कार को 19 वर्षीय कार्तिक सिंह चला रहे थे जबकि उनके तीसरे साथी नवनीत सिंह पीछे की सीट पर थे. नवनीत घायल हैं लेकिन स्थिर हैं और वेस्टमीड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

कैरिंगटन रोड पर रात करीब 9 बजे हुई यह टक्कर इतनी जोर की थी कि कार लगभग दो टुकड़े हो गई.

कार्तिक सिंह पर खतरनाक ड्राइविंग के दो आरोप दर्ज किए गए हैं. हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है. 12 अक्टूबर को उन्हें विंडसर की स्थानीय कोर्ट में पेश होना है.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now