SKIP TO MAIN CONTENT

कोर्ट: मनमीत अलीशेर का कथित हत्यारा मुकदमे के लिए अनुपयुक्त

भारतीय मूल के मनमीत अलीशर की हत्या के आरोपी पर मुकदमा नहीं होगा. कोर्ट ने कहाँ की आरोपी जो मानसिक बीमारी से पीड़ित है वो मुकदमे के लिए की अनुपयुक्त है।

manmeet alisher
Manmeet Alisher Source: Supplied

1 min read

Published

By Mosiqi Acharya


Skip to article content

एंथनी ओ'डोनोहु पर मनमीत अलीशेर की हत्या के लिए मुक़दमा नहीं चलाया जाएगा.

आज क्वींसलैंड की मेन्टल हेल्थ कोर्ट ने एंथनी ओ'डोनोहु को मुकदमे के लिए की अनुपयुक्त ठहराया।

क्वींसलैंड न्यायालय ने शुक्रवार को फैसला सुनाया कि हमले के दौरान ओ'डोनोहु अस्वस्थ दिमाग के थे।

इसका मतलब है कि उनको आपराधिक मुकदमे का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनके खिलाफ आरोप बंद कर दिए जाएंगे।

Manmeet Alisher's family, who is still seeking justice, has arrived in Brisbane to participate in commemorative ceremonies on Oct 28
Manmeet Alisher's family members. (file photo) Source: Supplied

शुक्रवार को, न्यायाधीश जीन डाल्टन ने ओ'डोनोह को ब्रिस्बेन में पार्क मानसिक स्वास्थ्य सुविधा के उच्च सुरक्षा अनुभाग में रखे जाने का निर्देश दिया जहाँ पर उनका इलाज किया जाएगा।

कानूनी रूप से पहली बार उन्होंने ये फैसला दिया कि इस ऑर्डर को 10 साल तक रद्द नहीं किया जा सकता है।

Anthony
48-year-old Anthony O'Donohue is accused of torching Brisbane bus driver Manmeet Alisher. Source: ABC Australia

29 वर्षीय मनमीत बस ड्राइवर के रूप में काम पर थे जब अक्टूबर २०१६ आरोपी ने उन पर पेट्रोल और डीजल छिड़कर आग लगा दी. उनकी घटना पर मौत हुई थी.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now