SKIP TO MAIN CONTENT

क्या आपको पता है ऑस्ट्रेलिया में कितने भारतीय रहते हैं?

ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े बताते हैं कि 2018 के आखिर तक ऑस्ट्रेलिया में 70 लाख से ज्यादा आप्रवासी बसे.

Getty
Source: Getty Images

2 min read

Published

Updated

By विवेक कुमार


Skip to article content

ऑस्ट्रेलिया में बाहर से आकर बसे लोगों में भारतीयों की संख्या अब तीसरे नंबर पर आ गई है.

ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़े बताते हैं कि 2018 के आखिर तक ऑस्ट्रेलिया में 70 लाख से ज्यादा आप्रवासी बसे. इनमें सबसे ज्यादा नौ लाख 92 हजार लोग इंग्लैंड से आए हैं.

दूसरे नंबर पर चीन है, जहां से छह लाख 51 हजार लोग आकर ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं.

और कुछ ही पीछे पांच लाख 92 हजार लोगों के साथ भारत तीसरे नंबर पर है.

ABS
Source: ABS

एबीएस के असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ माइग्रेशन स्टैटिस्टिक्स नाइल स्कॉट कहते हैं कि देश की लगभग एक तिहाई आबादी यानी 29 फीसदी लोग ऑस्ट्रेलिया से बाहर जन्मे हैं.

उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया का बहुसांस्कृतिक समाज ऐसे लोगों से बना है जो दुनिया के हर मुल्क में जन्में है. हालांकि 18 मिलियन लोग ऑस्ट्रेलिया में ही जन्मे हैं लेकिन हमारा समाज लगातार सांस्कृतिक रूप से विविध समाज बनता जा रहा है."

पिछले साल के पहले छह महीनों में पांच लाख 26 हजार लोग विदेशों से आकर बसे जबकि दो लाख 89 हजार लोग ऑस्ट्रेलिया छोड़कर चले गए.

आने वालों में 62 फीसदी अस्थायी वीसा पर आए थे. इनमें से 30 फीसदी स्टूडेंट्स हैं.

Follow SBS Hindi on Facebook for more


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now