SKIP TO MAIN CONTENT

कछुए के पेट से निकले 915 'सौभाग्य के सिक्के'

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ओमसिन के पेट से निकले इन 915 सिक्कों की कीमत कितनी है. इनमें से कुछ सिक्के विदेशी मुद्रा भी हैं.

turtle
Thai Associate Professor veterinary scientist Nantarika Chansue nursing a 25-year-old Green Sea turtle named 'Om Sin' a day after surgical operations. Source: AAP Image/EPA/RUNGROJ YONGRIT

2 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

थाईलैंड के डॉक्टरों ने एक कछुए के पेट से 915 सिक्के निकाले हैं. 25 साल की यह मादा कछुआ इन सिक्कों को जाने कब से निगल रही थी. ये सिक्के लोग सौभाग्य के लिए तालाब में फेंकते थे. कछुए के पेट में इतनी ज्यादा मात्रा में सिक्के जमा हो गये थे कि वह तैर भी नहीं पा रही थी.

सिक्कों के अलावा कई और चीजें ओमसिन नाम की इस मादा कछुए के पेट से मिली हैं जिनका कुल वजन 5 किलो है. ओमसिन का वजन 59 किलोग्राम है. वह थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से कुछ दूर चोनबुरी नाम की जगह पर सृरचा कंजरवेशन सेंटर में रहती है. वह इतनी भारी हो गई थी कि तैरना मुश्किल हो गया था.

अपनी तरह का यह पहला ऑपरेशन था. डॉक्टरों को इसमें सात घंटे का समय लगा. चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी के वेटरनरी साइंस विभाग की प्रोफेसर नानतारिक चानसू ने कहा, "पूरी तरह ठीक होने में ओमसिन को एक महीना लग जाएगा. उसके बाद छह महीने उसकी फिजिकल थेरेपी चलेगी."

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ओमसिन के पेट से निकले इन 915 सिक्कों की कीमत कितनी है. इनमें से कुछ सिक्के विदेशी मुद्रा भी हैं.

ऐसी ही और खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now