SKIP TO MAIN CONTENT

हादसे में मारे गए भारतीय छात्र हरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार

न्यू जीलैंड के क्वीन्सटाउन में एक हादसे का शिकार हुए भारतीय छात्र का शनिवार को ऑकलैंड में अंतिम संस्कार किया गया.

Harpreet
Harpreet Singh Source: The Indian Weekender

1 min read

Published

By Vivek Kumar



Skip to article content

25 वर्षीय हरप्रीत सिंह का शनिवार को ऑकलैंड के मनकाऊ मेमॉरियन गार्डन्स में अंतिम संस्कार हुआ. उनकी 14 अक्टूबर को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी.

हरप्रीत सिंह की कार एक टूरिस्ट बस से टकरा गई थी. क्वीन्सटाउन के दक्षिण में स्टेट हाईवे 6 पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर हरप्रीत ने दम तोड़ दिया था.

हालांकि बस के ड्राइवर और 14 सवारियों को कोई चोट नहीं आई थी.

एक स्टोर में काम करने वाले हरप्रीत कुछ महीने पहले ही क्वीन्सटाउन आए थे. उससे पहले वह ऑकलैंड में रहते थे.

सात साल पहले स्टूडेंट के तौर पर न्यू जीलैंड आए हरप्रीत दिसंबर में अपने परिवार से मिलने भारत जाने वाले थे. उनके दादा निर्मल भट्टी ने स्थानीय अखबार द इंडियन वीकेंडर को बताया कि उन्होंने हीरे जैसा जवान खो दिया है.

भट्टी ने बताया कि हरप्रीत की मां और उनकी बहन अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत से आई थीं.

Follow SBS Hindi on Facebook for more community news


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now