SKIP TO MAIN CONTENT

जब साइना का 'पेट्रोल खत्म हो गया, देखते देखते'

भारत की पीवी सिंधू ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है. वह गोल्ड जीत तो नहीं पाईं लेकिन जिस तरह से वह फाइनल मैच में हारीं, उसे जीत से किसी भी सूरत कम नहीं आंका जा सकता.

India's Pusarla Sindhu competes in the women singles final on day seven of the 2017 BWF World Championships at the Emirates Arena in Glasgow, Scotland, Sunday Aug. 27, 2017. (Jane Barlow/PA via AP)
India's Pusarla Sindhu competes in the women singles final on day seven of the 2017 BWF World Championships at the Emirates Arena in Glasgow. Source: AAP Image/Jane Barlow/PA via AP

2 min read

Published

By Vivek Asri



Skip to article content

भारत की पीवी सिंधू और जापान की नोजोमी ओकुहारा के बीच खेला गया वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल बरसों तक याद रखा जाएगा. यह मैच महिला बैडमिंटन का दूसरा सबसे लंबा मैच था.

110 मिनट चले इस मैच ने सबकी सांसें थाम दी थीं. कोई खिलाड़ी शटल को गिरने नहीं दे रही थी. ग्लासगो के खचाखच भरे स्टेडियम में पांच हजार लोग मौजूद थे. और 22-22 साल की इन दोनों खिलाड़ियों को मुंह बाए देख रहे थे.

मैच आखिर में जापानी खिलाड़ी ने जीता लेकिन स्कोर ऐसा गजब था कि किसी एक को विजेता मान लेना नाइंसाफी सी लगती है. 21-19, 20-22, 22-20. सबसे लंबी रैली 73 शॉट्स की थी.

मैच इतना रोमांचक और लंबा रहा कि भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बाद में कोच से कहा, मेरा तो पेट्रोल ही खत्म हो गया देखते देखते.

कोच ने मजाक में जवाब दिया, मैच को कहीं तो खत्म होना ही था, चलता तो नहीं रह सकता था.

महिलाओं का सबसे लंबा बैडमिंटन मैच खेलने का रिकॉर्ड भी जापान की ओकुहारा के नाम ही दर्ज है. 2015 में मलेशिया में उन्होंने 111 मिनट लंबे मैच में चीन की शिजियान वांग को हराया था.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now