Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

भारत के पासपोर्ट पर कमल का फूल छापने की वजह

भारत के नए पासपोर्ट पर कमल का फूल छापने पर विदेश मंत्रालय ने सफाई दी है.

Indian Passport
Source: Getty Images

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि कमल का फूल छापने का फैसला सुरक्षा वजहों से लिया गया है ताकि पासपोर्ट पर फर्जीवाड़ा ना हो सके.

बुधवार को भारत की संसद में यह मसला उठा था जब विपक्ष के कुछ सदस्यों ने सवाल पूछा था.

रवीश कुमार ने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों को बताया, यह प्रतीक हमारा राष्ट्रीय फूल है और मजबूत सुरक्षा फीचर का हिस्सा है. ये सुरक्षा फीचर तय दिशानिर्देशों के आधार पर ही लागू किए गए हैं."

उन्होंने कहा कि अभी हम पासपोर्ट पर कमल का फूल छाप रहे हैं. हो सकता है कल को कुछ और छापें. ये भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों में से ही कोई एक होगा जैसे कि राष्ट्रीय पुष्प या राष्ट्रीय पशु."

विपक्षी दल कांग्रेस के सांसद एमके राघवन ने बुधवार को लोकसभा यह मुद्दा उठाया था. उन्होंने सवाल पूछा था कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न भारत के पासपोर्ट पर क्यों छापा जा रहा है.

श्री राघवन ने इसे 'भगवाकरण की ओर कदम' बताया था.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


1 min read

Published

By SBS Hindi

Source: SBS


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now