SKIP TO MAIN CONTENT

मेलबर्न में एक 10 वर्षीय भारतीय बच्ची की मौत

मेलबर्न के ट्रुगानीना में कल रात हुए एक कार हादसे में भारतीय मूल की एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है. परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में हैं.

Car crash
Source: (Pic courtesy of Patrick Herve, Source:News Corp Australia)

1 min read

Published

By विवेक आसरी


Skip to article content

हादसा बीती रात तब हुआ जब फोर्ड फोकस कार एक अन्य फोर्ड कार से टकरा गई.

कार को एक महिला चला रही थी. उन्हें और एक बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर है. पुरुष यात्री को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

यह परिवार भारत के केरल से था.

विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा, "हमें बताया गया है कि हॉपकिन्स रोड पर एक फोर्ड टेरिटरी ने फोर्ड फोकस को ओवर टेक करने की कोशिश की, तब यह हादसा हुआ."

फोर्ड टेरिटरी कार का ड्राइवर भी घायल है लेकिन उसकी हालत स्थिर है. उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में एक अन्य कार भी शामिल थी लेकिन उसमें सवार पांच व्यक्तियों को कोई चोट नहीं आई है.

Anyone who witnessed the collision is urged to contact Crime Stoppers on 1800 333 000 or submit a confidential crime report at www.crimestoppersvic.com.au

Follow SBS Hindi on Facebook for more.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now