SKIP TO MAIN CONTENT

मेलबर्न से लापता पोशिक शर्मा का शव बरामद

विक्टोरिया की पुलिस का कहना है कि एक शव बरामद हुआ है जो मेलबर्न से लापता पोशिक शर्मा का हो सकता है.

Poshik Sharma went missing on Thursday at the Duck Inn in Marysville.
Poshik Sharma went missing on Thursday at the Duck Inn in Marysville. Source: AAP

1 min read

Published


Skip to article content

आपातकालीन सेवाओं ने सुबह 11 बजे यारा वैली के मैरिसविल में शव बरामद किया.

पोशिक शर्मा बीते गुरुवार 11 जुलाई को शाम करीब साढ़े चार बजे से लापता थे.

21 वर्षीय शर्मा की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया था. पुलिस का संदेह था कि अपने दोस्तों से झगड़ा होने के बाद शर्मा ने किसी से लिफ्ट लेकर मेलबर्न लौटने की कोशिश की होगी.

विक्टोरिया पुलिस की प्रवक्ता ने बताया है कि शर्मा की मृत्यु को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है.

poshik sharma
پوشیک شارما، 21 ساله Source: Supplied

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि शर्मा को लापता हुए काफी समय हो गया है और मौसम बहुत खराब है जो चिंता का विषय है.

रविवार को इंस्पेक्टर डेविड रायन ने कहा था, "वह पूरी तरह गायब हो गए हैं जो कि एक युवा के लिए बहुत अजीब है." शर्मा ने अपने घरवालों से भी बात नहीं की थी और सोशल मीडिया आदि पर भी वह सक्रिय नहीं थे.

शर्मा के माता-पिता भारत में हैं. उन्हें उनकी गुमशुदगी की सूचना नहीं दी गई थी.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now