SKIP TO MAIN CONTENT

मैनचेस्टर में आज क्या होगा, बारिश या मैच?

इंग्लैंड के मैनचेस्टर का मौमस इतनी बड़ी चिंता का सबब शायद पहले कभी नहीं रहा होगा. दुनियाभर में लोग घंटे-घंटे में मैनचेस्टर का मौसम पता कर रहे हैं कि बादल छंटे या नहीं. भारत या पाकिस्तान में से कौन जीतेगा, इससे ज्यादा चिंता शायद इस बात की है कि मैच हो पाएगा या नहीं. क्रिकेट फैन्स चाहते हैं कि हर सूरत में मैच हो.

Cricket ground in Manchester
Cricket ground in Manchester is waiting for one of the most important matches of 2019 Cricket World Cup. Source: Tweeted by BCCI

2 min read

Published

Updated

By विवेक कुमार


Skip to article content

शुक्रवार रात को ओल्ड ट्रैवर्ड मैदान पर खूब बारिश हुई जिस कारण प्रशंसकों के दिलों की धड़कनें बढ़ी रहीं.

शनिवार को भी ओल्ड ट्रैफर्ट में हालांकि सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी है. शनिवार को सुबह जब सूरज निकल आया तो दोनों टीमें प्रैक्टिस के लिए नेट पर आईँ. शिखर धवन के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल किए गए ऋषभ पंत ने जमकर अभ्यास किया. जसप्रीत बूमराह और युजवेंद्र चहल ने उन्हें उछलती गेंदों का अभ्यास कराया.

लेकिन शाम को बूंदाबांदी फिर से शुरू हो गई.

रविवार को इस मैदान पर सुबह साढ़े दस बजे से मैच शुरू होना है. मौसम का पूर्वानुमान हल्की बारिश और हवा बताया गया है.

हालांकि हालात भारत और न्यू जीलैंड के मैच वाले दिन जैसे बुरे नहीं हैं. गुरुवार को नोटिंगम इन दोनों को अंक बांटने पड़े थे क्योंकि एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. मौसम विभाग का कहना है कि शाम 5 से 7 बजे के बीच बारिश होने की 50 फीसदी संभावनाएं हैं.

वर्ल्ड कप में अब तक 19 मैच हुए हैं जिनमें से चार को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा है. श्रीलंका ही एकमात्र ऐसी टीम है जिसके दो मैच बारिश की भेंट चढ़े हैं.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter

 


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now