SKIP TO MAIN CONTENT

महिला के सहयात्री मोर को फ्लाइट में नहीं मिली जगह

नेवार्क के लिबर्टी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक महिला के साथ आए उसे भावनात्मक सहयोगी को विमान में चढ़ने से रोक दिया गया.

A peacock was denied entry onto a flight.
A peacock was denied entry onto a flight. Source: The Jet Set

1 min read

Published

By Riley Morgan


Skip to article content

युनाइटेड एयरलाइंस की यह यात्री महिला अपने साथी मोर को फ्लाइट में अपने साथ ले जाना चाहती थी.

सामान की ट्रॉली पर मोर को बिठाए यह महिला जब चेक इन की लाइन में लगी थी तो लोग आंखें फाड़े दोनों को देख रहे थे.

लिव ऐंड लेट फ्लाई ब्लॉग ने इस बारे में लिखा है कि यह महिला अपने मोर के लिए सीट के पैसे देने को भी तैयार थी. उसने कहा कि मोर उसके लिए 'इमोशनल सपोर्ट' है लिहाजा उसे साथ ले जाना उसका हक है.

लेकिन युनाइटेड एयरलाइंस ने इस विशाल पक्षी को जगह देने से इनकार कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरलाइंस ने महिला को पहले ही बता दिया था कि मोर को एयरपोर्ट पर ना लाएं.

बीबीसी के मुताबिक ब्रुकलिन के एक कलाकार वेंटिको ने बताया कि मोर का नाम डेक्स्टर है और उसे एक आर्ट इंस्टॉलेशन के लिए खरीदा गया था.

Follow us on FACEBOOK


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now