SKIP TO MAIN CONTENT

दिल्ली में अंग्रेजी बोलने पर युवक की पिटाईः पुलिस

दिल्ली में एक युवक को इसलिए पीटा गया क्योंकि कथित तौर पर वह अपने दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात कर रहा था.

India
Connaught Place, New Delhi Source: Wikimedia/Kabi1990 CC BY-SA 3.0

1 min read

Published

By Vivek Asri



Skip to article content

समाचार एजंसी पीटीआई की रिपोर्ट है कि नोएडा के रहने वाले एक युवक को दिल्ली में पांच लोगों ने इसलिए पीट दिया क्योंकि वह अंग्रेजी में अपने दोस्त से बात कर रहा था. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह घटना शनिवार सुबह की है. पुलिस ने मीडिया को बताया कि नोएडा के रहने वाले 22 साल के वरुण गुलाटी अपने एक दोस्त को छोड़ने दिल्ली के कनॉट प्लेस आए थे. जब वह लौट रहे थे तो पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया. ये युवक नशे में थे. उन्होंने गुलाटी से पूछा कि अपने दोस्त के साथ अंग्रेजी में बात क्यों की. इसके बाद झगड़ा बढ़ा और पांचों युवकों ने गुलाटी की पिटाई की.

फिर पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए. लेकिन वरुण गुलाटी ने उनकी कार का नंबर नोट कर लिया. इसके आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को खोज लिया और गिरफ्तार कर लिया. बाकी दो की तलाश जारी है.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now