Watch FIFA World Cup 2026™

LIVE, FREE and EXCLUSIVE

सिडनी तूफान: उड़ती बोतल की चोट से एक व्यक्ति की मौत

न्यू साउथ वेल्स के कई हिस्सों में बारिश और तूफान ने मंगलवार रात को बड़ी तबाही मचाई. सिडनी भर में कई जगह पेड़ गिर गए, बिजली की तारें टूट गईं और हजारों लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं.

sydney storm
Sydney storm Source: Brett Clancy, Damilare Polley

सिडनी में मंगलवार रात तूफान में एक उड़ती गैस बॉटल सिर में लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. 37 वर्षीय इस व्यक्ति को द रॉक्स इलाके में बॉटल से चोट लगी थी.

तटीय न्यू साउथवेल्स में कई जगह ओले गिरने से वाहनों और अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है.


बड़ी बात:

- सिडनी में मंगलवार रात तूफान ने कहर बरपाया.

- 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और बारिश के साथ ओले भी पड़े

- हजारों लोगों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है.


 

मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान अब उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है.

इंडेवर एनर्जी का कहना है कि उसके 24 हजार ग्राहकों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है. 270 जगहों पर मरम्मत की जरूरत है.

आउसग्रिड के मुताबिक बिजली गिरने से उसके पावर नेटवर्क को खासा नुकसान पहुंचा है और 72 हजार घर या दफ्तर प्रभावित हुए हैं.

सिडनी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटा थी.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


1 min read

Published


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now