SKIP TO MAIN CONTENT

पंजाब सरकार के कर्मचारियों के खातों में गलती से आई डबल सैलरी

पंजाब सरकार के बहुत कर्मचारियों की बांछें खिल गईं जब उनके खातों में दोगुनी सैलरी आ गई.

Paying For Something - Indian Rupees
Source: GettyImages/powerofforever

1 min read

Published

By Vivek Kumar



Skip to article content

अक्टूबर में पंजाब सरकार के कई कर्मचारियों के खातों में सैलरी से दोगुना पैसा आया. बहुत से कर्मचारियों ने इसे सरकार की ओर से दीवाली का तोहफा समझा. लेकिन जल्द ही पता चला कि यह पैसा गलती से ट्रांसफर हुआ था.

अमृतसर के जिला कोषाधिकारी एके मैनी ने सारे सरकारी दफ्तरों को एक नोटिस भेजकर बताया है कि लोगों के खातों में गलती से ज्यादा पैसा आ गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मैनी ने बताया कि पंजाब के कई जिलों के सरकारी कर्मचारियों को दो सैलरी एक साथ मिली हैं. उन्होंने नोटिस भेजकर कर्मचारियों को सूचित कर दिया है कि अतिरिक्त पैसा न निकालें क्योंकि यह वापस लिया जाना है.

मैनी के मुताबिक ऐसा ट्रैजरी डिपार्टमेंट के सॉफ्टवेयर में खराबी आने के कारण हुआ. इस कारण कर्मचारियों को 40 से 50 करोड़ रुपये अतिरिक्त ट्रांसफर हो गए थे.

Follow SBS Hindi on Facebook for more.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now