SKIP TO MAIN CONTENT

नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में, बीजेपी नेता गिरफ्तार

41 वर्षीय अशोक मकवाना एक ठेकेदार है और बीजेपी की स्थानीय इकाई से जुड़े हैं.

BJP Leader
Source: NDTV

2 min read

Published

Updated

By Mosiqi Acharya

Source: NDTV


Skip to article content

गुजरात के एक स्थानीय बीजेपी नेता को 29 मई को गोवा-अहमदाबाद की फ्लाइट में एक 13 साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

41 वर्षीय अशोक मकवाना एक ठेकेदार है और बीजेपी की स्थानीय इकाई से जुड़े हैं. भाजपा की गांधीनगर शाखा के अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने मकवाना के भाजपा के साथ संबंधों की पुष्टि की है.

मकवाना के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ए (यौन शोषण) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 11 और 12 के तहत कार्रवाई हुई है.

पुलिस के अनुसार लड़की गोवा से इंडिगो फ्लाइट में अहमदाबाद आ रही थी और उसी दौरान फ्लाइट में बीजेपी नेता अशोक मकवाना ने उससे छेड़छाड़ की कोशिश की.

लड़की के मुताबिक बीजेपी नेता फ्लाइट में उसके बगल में बैठे थे.

घर पहुंचने के बाद लड़की ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने अहमदाबाद के सरदारनगर पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई.

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी बीडी पटेल ने कहा कि हमने इंडिगो फ्लाइट के यात्रियों की सूची देखी, जिससे हमें मकवाना के नाम का पता चला. यात्रा का सबूत मिलने के बाद पुलिस ने अजय मकवाना को गिरफ्तार किया है.

प्रदेश भाजपा महासचिव केसी पटेल ने मकवाना के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि पार्टी ने मामले का संज्ञान लिया है और हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.

Follow us on Facebook for all the latest updates


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now