SKIP TO MAIN CONTENT

न्यू जीलैंड में एक हमले में भारतीय ने गंवाई आंख

न्यू जीलैंड में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को अपनी आंख गंवानी पड़ी है. मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि हैमिल्टन में अजीत सिंह की डेयरी में उन पर चाकू से हमला हुआ.

Ajit Singh Ferrar
Source: Photo be Tom Lee/STUFF

1 min read

Published

Updated

Source: SBS Hindi


Skip to article content

वेबसाइट स्टफ ने खबर दी है कि 58 वर्षीय अजीत सिंह फरार पर उनकी डेयरी में चार नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया.

फरार ने बताया, “उसने पहले मुझे आंख में मुक्का मारा. मैंने उससे चाकू छीनने की कोशिश की. मैंने पैनिक बटन दबा दिया था. खून बह रहा था. पर मैं डरा नहीं.”

वाइकैटो अस्पताल के डॉक्टरों ने फरार के परिवार को बताया है कि उनकी आंख को बचाया नहीं जा सकेगा. अब उन्हें प्रोस्थैटिक आंख लगाई जाएगी, जिसके लिए सर्जरी करनी होगी.

वाइकैटो के पुलिस अधिकारी डिटेक्टिव स्कॉट नीलसन ने इस बात की पुष्टि की है कि एक व्यक्ति ने चाकू से फरार पर हमला किया था. हालांकि उन्हें लगता है कि लुटेरे बिना कुछ लिए ही चले गए.

पुलिस पड़ोस के सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश कर रही है.

Follow us on Facebook.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now