SKIP TO MAIN CONTENT

नई योजना के तहत माइग्रैंट्स को देनी पड़ सकती है मौखिक अंग्रेजी परीक्षा

नागरिकता मंत्री एलन टज ने कहा है कि सरकार मौखिक अंग्रेजी पर केंद्रित 'कस्टम' परीक्षण तैयार करने पर विचार कर रही है.

Visa
Source: Supplied

2 min read

Published

Updated

By James Elton-Pym

Presented by Mosiqi Acharya


Skip to article content

टर्नबुल सरकार ऑस्ट्रेलिया में स्थायी निवास की मांग करने वाले सभी प्रवासियों के लिए एक नई अंग्रेजी परीक्षा पर विचार कर रही है।

बहुसंस्कृतिवाद और नागरिकता मंत्री एलन टज ने गुरुवार को एसबीएस न्यूज को बताया, "हम इस बारे में चिंतित हैं कि हमारे पास करीब दस लाख लोग हैं जो ऑस्ट्रेलिया में अंग्रेजी भाषा नहीं बोलते।"

"ऐसा होना ना तो उन प्रवासियों के अपने हित में है और ना ही सामाजिक एकजुटता के हित में।"

Citizenship Minister Alan Tudge
Citizenship Minister Alan Tudge is expected to reveal conversational English tests for new citizens. (AAP) Source: AAP

श्री टज ने पुष्टि की कि सरकार सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय मानकों पर निर्भर रहने के बजाय, बातचीत कौशल पर केंद्रित अपनी एक अलग अंग्रेजी परीक्षा बनाने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, "हम इस बारे में विचार कर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों के अनुकूल एक परीक्षा तैयार की जाए."

प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा कि अंग्रेजी में बातचीत करने में सक्षम होना, सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के हित में है.

उन्होंने कहा, "बेशक, यह सभी के हित में है कि आदर्श रूप से, सभी को अंग्रेजी भाषा में कुशल होना चाहिए।"

श्री टज इस नीति की घोषणा गुरुवार दोपहर को सिडनी में एक भाषण में औपचारिक रूप से कर सकते हैं।

 

आप इस बारे में क्या सोचते हैं? क्या आपको लगता है कि प्रवासियों के लिए एक अलग अंग्रेजी परीक्षा होनी चाहिए? अपनी राय हमें ईमेल करें.

हमें फेसबुक तथा ट्विटर पर फॉलो करें.

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ें.


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Stream now