सिडनी में कहां से देखें 2020 न्यू ईयर आतिशबाजी

तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सिडनी हार्बर ब्रिज पर रोशनी की बरसात होगी. 31 दिसंबर की रात दो बार यह रोशनी बरसेगी. और इसे देखने के लिए दुनियाभर से लोग आ रहे हैं. क्या आप जा रहे हैं? हां, तो इस विशाल आयोजन के लिए सिर्फ झोला उठाकर चल देने से काम नहीं चलेगा. कहां जाना चाहिए, कैसे जाना चाहिए और क्या क्या देख सकते हैं, सब पहले से पता करना पड़ेगा. लीजिए, सारी जानकारी...

Sydney New Year Eve Firework

सिडनी के हार्बर ब्रिज पर होने वाली आतिशबाजी दुनियाभर में मशहूर है. 2020 के स्वागत के लिए आतिशबाजी को ऐसा शो तैयार किया गया है जो पहले कभी नहीं देखा गया. इसके लिए एक लाख से ज्य़ादा पाइरोटेक्निक इफेक्ट्स वाली आतिशबाजी तैयार है. इस आयोजन के लिए भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि थोड़ी सी देर हो गई तो जगह नहीं मिलेगी. इसलिए अपनी जगह पहले ही सुरक्षित कर लें.

Fireworks explode over the Sydney Harbour during New Year's Eve celebrations in Sydney.
Fireworks explode over the Sydney Harbour during New Year's Eve celebrations in Sydney. Source: AAP Image/Brendan Esposito

शुरुआतः

आयोजन की शुरुआत होगी वेलकम टु कंट्री से. 31 दिसंबर शाम साढ़े सात बजे गाडिगल एल्डर्स द्वारा स्मोकिंग सेरिमनी के साथ आयोजन शुरू होगा.

इसके बाद एयर शो होगा. फिर लाइटिंग शो होगा और 9 बजे आतिशबाजी होगी. यह आतिशबाजी उन परिवारों के लिए होती है जो छोटे बच्चे लेकर आते हैं और देर रात तक नहीं रुकना चाहते. फिर 12 बजे, यानी 2020 शुरू होते ही आतिशबाजी होगी.

कहां कहां से देख सकते हैं आतिशबाजी

सिडनी सिटी काउंसिल ने आतिशबाजी देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों की एक सूची जारी की है. सिर्फ तीन ही जगह ऐसी हैं जहां शराब पीने की इजाजत होगी. ये हैं मिसेज मैक्वॉयरीज पॉइंट, पिरामा पार्क और सिडनी ओपेरा हाउस. हालांकि यहां BYO की इजाजत नहीं है.

CBD में:

view of Darling Harbour's Cockle Bay
Source: AAP

Sydney Opera House

वक्त - सुबह 7.30 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 7,000

The Rocks, Hickson Road

वक्त - सुबह 10 बजे से देर रात 2 बजे तक.

क्षमता - 40,000

East Circular Quay

वक्त - सुबह 10 बजे से देर रात 1 बजे तक.

क्षमता - 8,000

West Circular Quay

वक्त - सुबह 10 बजे से देर रात 1 बजे तक.

क्षमता - 26,000

Dawes Point (Tar-Ra) Park, The Rocks, Under the bridge

वक्त - दोपहर 12.30 बजे से देर रात 1 बजे तक.

क्षमता - 38,000

Observatory Hill Park. Upper Fort Street, Millers Point

वक्त - दोपहर 12 बजे से देर रात 12.30 बजे तक.

क्षमता - 45,00

Mrs Macquarie's Point, Royal Botanic Garden

वक्त - सुबह 10 बजे से देर रात 12.30 बजे तक.

क्षमता - 13,000

Darling Harbour

वक्त - दोपहर 1 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 40,000

Pirrama Park, Pyrmont

वक्त - दोपहर बाद 2 बजे से देर रात 1 बजे तक.

क्षमता - 15,000

Pyrmont Bay Park, Pyrmont

वक्त - दोपहर बाद 1.30 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 10,000

पश्चिमी ओर

Yurulbin Park, Louisa Road, Birchgrove

वक्त - सुबह 8 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 2,00

Sydney Harbour Bridge from Birchgrove Park
Sydney Harbour Bridge from Birchgrove Park Source: Flickr Martin7d2 (CC BY 2.0)

, Grove Street, Birchgrove

वक्त - सुबह 8 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 5,000

Mort Bay Park, Cameron Street, Birchgrove

वक्त - सुबह 8 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 3,000

Manns Point, Prospect Street, Greenwich

वक्त - दोपहर 12 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 2,000

Elkington Park, Glassop Street, Balmain

वक्त - दोपहर 8 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 3,000

Illoura Reserve, Darling Street, Balmain East

वक्त - सुबह 8 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 2,850

Lookes Avenue Reserve, Balmain East

वक्त - सुबह 8 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 1,000

Simmons Point. Simmons Street, Balmain East

वक्त - सुबह 10 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 300

Thornton Park. Darling Street, Balmain East

वक्त - शाम 3.30 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 1,000

पूर्वी हिस्से में

Embarkation Park, Victoria Street, Potts Point

वक्त - शाम 6 बजे से देर रात 12.30 बजे तक.

क्षमता - 7,000

Darling Point
Source: WikiCommons

Rushcutters Bay Park, New Beach Road

वक्त - दोपहर 12 बजे से देर रात 12.30 बजे तक.

क्षमता - 2,850

Yarranabbe Park, New Beach Road, Darling Point

वक्त - दोपहर 12 बजे से देर रात 12.30 बजे तक.

क्षमता - 10,000

McKell Park. Darling Point Road, Darling Point: 12pm - 1am, 1,000 capacity

वक्त - दोपहर 12 बजे से देर रात 1 बजे तक.

क्षमता - 1,000

Murray Rose Pool and Blackburn Gardens, Double Bay

वक्त - दोपहर 2 बजे से देर रात 12.30 बजे तक.

क्षमता - 500

Duff Reserve, Wolseley Road, Point Piper

वक्त - दोपहर 12 बजे से देर रात 1 बजे तक.

क्षमता - 100

Rose Bay Foreshore, Calendonia Road, Rose Bay

वक्त - दोपहर बाद 2 बजे से देर रात 12.30 बजे तक.

क्षमता - 100

Dumaresq Reserve, Dumaresq Road, Rose Bay

वक्त - शाम 3 बजे से देर रात 1.30 बजे तक.

क्षमता - 250

Robertson Park, Military Road, Watsons Bay

वक्त - दोपहर 12 बजे से देर रात 12.30 बजे तक.

क्षमता - 500

उत्तरी ओर

Sydney from Cremorne Point
Sydney from Cremorne Point Source: Flickr Martin7d2 (CC BY 2.0)

Cremorne Point

वक्त - दोपहर 1 बजे से देर रात 1 बजे तक.

क्षमता - 7,000

Manly Cove. East and West Esplanade, Manly

वक्त - शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक.

क्षमता - 15,000

North Head, Manly

वक्त - शाम 5.30 बजे से देर रात 12.20 बजे तक.

क्षमता - 2,000

और विस्तार से जानकारी के लिए आप सिडनी सिटी की इस वेबसाइट पर जा सकते हैं, जो खासतौर पर न्यू ईयर्स के आयोजनों के लिए बनाई गई है.

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter


5 min read

Published


Share this with family and friends


Follow SBS Hindi

Download our apps

Watch on SBS

SBS Hindi News

Watch it onDemand

Watch now